Breaking News

जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर मार्ग दुर्घटना में तीन घायल।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़/सगड़ी-- जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर मार्ग दुर्घटना में 3 लोग घायल हो गए।
पहली घटना अजमतगढ़ ब्लॉक मुख्यालय के सामने की है।
जहां बुधवार को सुबह 8:30 बजे मेघईखास गांव से अजमतगढ़ पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराने बाइक से जा रहे बैजनाथ शाह (45) पुत्र स्वर्गीय विंध्याचल शाह अपने छोटे पुत्र राजन कुमार( 16 )के साथ जा रहे थे।
अजमतगढ़ ब्लॉक मुख्यालय के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें राजन कुमार पुत्र बैजनाथ शाह बुरी तरह से घायल हो गए, मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल को तत्काल उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जिनका उपचार जिले पर किसी निजी अस्पताल में चल रहा है, दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। वही सूचना पर मौके पर पहुंची जीयनपुर कोतवाली पुलिस  ने ट्रेक्टर एवं बाइक को कब्जे में ले लिया।

दूसरी घटना मालटारी बाजार की है जहाँ पर जीयनपुर- बिलरियागंज मार्ग के बीच मालटारी गांव में जाने वाले लिंक रोड के पास शाम लगभग 6: 30 बजे मालटारी गांव निवासी अखिलेश गोंड़ पुत्र स्वामीनाथ गोंड़ उम्र 26 वर्ष साइकिल से गावँ के लिंक रोड पर सड़क पर चढ़ते समय जीयनपुर की तरफ से आ रहे बाइक सवारों ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको घायलावस्था में पकवा इनार स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां पर हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

और नया पुराने