आज़मगढ़।
रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर
आज़मगढ़। निजामबाद थाना पुलिस ने नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के अभियोग में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 30.10.2020 को वादी अवधू पुत्र सोहन राम सा0 मीरपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ द्वारा दिनांक 28.10.2020 को खुद की पुत्री करीना उम्र करीब 16 वर्ष के शौच जाते समय अखिलेश पुत्र स्व0 रामसमुझ राम साकिन मीरपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ द्वारा अश्लील भाषा व अभद्र शब्द बोलते हुये भाग जाने के सम्बन्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 193/20 धारा 354 क भादवि में अभियोग पंजीकृत कराना। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त मुकदमें नामजद अभियुक्त की त्वरित गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया आदेश के अनुपालन में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के कुशल निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर महोदय व प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद श्री शिवशंकर सिंह के कुशल नेतृत्व में मैं उ0नि0 श्री रत्नेश कुमार दूबे मय हमराही का0 मकरध्वज के मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उसके मिलने के सम्भावित स्थानो पर दबिश दी जा रही थी कि जरिये मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त अखिलेश पुत्र स्व0 रामसमुझ राम साकिन मीरपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ कही भागने के फिराक में फरीदाबाद तिराहे पर किसी वाहन का इन्तजार कर रहा है मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास कर मैं उ0नि0 मय हमराही के फरीदाबाद तिराहे पर पहुचे की मुखबिर द्वारा बताये गये व्यक्ति के पास जैसे ही हमलोग पहुचे तो खड़ा व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा जिसको तत्काल मौके पर ही समय करीब 12.20 पर घेर कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम अखिलेश पुत्र स्व0 रामसमुझ राम साकिन मीरपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ बताया चूकि मुकदमा उपरोक्त में अखिलेश उपरोक्त नामजद अभियुक्त है कारण गिरफ्तारी बताते हुए हिरासत पुलिस मे लेकर वापस थाना आये।पुलिस ने मुकदमा उपरोक्त में बयान पीड़िता अन्तर्गत धारा 161 सीआऱपीसी व अवलोकन पीडिता आधार कार्ड से 7/8 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेजा।