आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना सिधारी
आज़मगढ़। थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 166/20 धारा 223/224 भादवि थाना सिधारी आजमगढ़ में कोरोनटाईन अभियुक्त दिनांक 30.09.20 को सुबह करीब 05.00 बजे कोरोनटाईन सेन्टर से पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु अभियान व अभियुक्तो की गिरफ्तारी व अवैध शराब माफियो की गिरफ्तारी व सघन चैकिंग/वांछित/वारण्टी व टाप 10 अपराधियो की शत प्रतिशत गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर डा0 राजेश कुमार के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्र मय हमराहीगण मय सरकारी जीप नं0 UP70AG0381 मय चालक के साथ थाना स्थानीय से प्रस्थान कर देखभाल क्षेत्र तलाश वाछिंत अभियुक्तगण मे भ्रमणशील होकर हाईडिल चौराहेपर मामूर था कि उसी समय मुखबिर खास आकर सूचना दिये कि साहब आपके थाने पर पंजीकृत मु0अ0स0 166/20 धारा 223/224 भादवि का अपराधी जो दिनांक 30.09.20को सुबह में पुलिस अभिरक्षा से महामृत्युजंय डेन्टल कालेज कोरोनटाईन सेन्टर थाना सिधारी आजमगढ़ से फरार हो गया वह अभियुक्त नरौली चौराहे पर मौजूद है। जल्दी किया जाये तो पकड़ा जा सकता है। तत्पश्चात मै प्रभारी निरीक्षक निरीक्षक मय हमराही हे0का0 श्यामबदन यादव व का0 बृजेश कन्नौजिया के साथ व मुखबिर खास को साथ लेकर नरौली चौराहे पर पहुचा तो वहा पर एक व्यक्ति खड़ा थे और हम लोगो को देखकर भागने का प्रयास किया तो उसी समय पुलिस हिरासत में ले लिया गया। से नामपता पूछा गया तो अपना नाम क्रमशः 1. बच्चन बनवासी पुत्र बुद्दु बनवासी ग्राम महुजा नेवादा थाना बरदह आजमगढ़ बताया । उपरोक्त मुल्जिम को अपराध का बोध कराते हुये दिनांक 06.10.20 समय 12.30 बजे सुबह में गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
पूछताछ का विवरण- . गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की गयी तो यह तथ्य प्रकाश प्रकाश में आया कि अभियुक्त बच्चन बनवासी पुत्र बुद्दु बनवासी ग्राम महुजा नेवादा थाना बरदह आजमगढ़ने बताया कि साहब मै महामृत्युजंय डेन्टल कालेज में कोरोनटाईन था और भागने के फिराक में था एक दिन मुझे सुबह में मौका मिला तो मै कमरे के ऊपर सीसे के ऊपर बने खिड़की को तोड़कर वहा से भाग गया था ।
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0स0 166/20 धारा 223/224 भादवि थाना सिधारी आजमगढ़
2. मु0अ0स0 152/20 धारा 223/224 भादवि थाना सिधारी आजमगढ़
3. मु0अ0स0 222/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बरदह आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
1. बच्चन बनवासी पुत्र बुद्दु बनवासी ग्राम महुजा नेवादा थाना बरदह आजमगढ़
गिरफ्तार /बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1. प्रभारी निरीक्षक श्री विनय कुमार मिश्र थाना सिधारी मय हमराह आजमगढ़
