Breaking News

चोरी की मोटरसाईकिल व मोबाईल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-फूलपुर

आज़मगढ़। आज दिनाँक 6.10.2020 को कमलेश पुत्र दलसिंगार निवासी टेउंगा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ मय हमराह रमेश पुत्र दलसिंगार निवासी ग्राम टेउगा थाना फूलपुर आजमगढ़ उमेश पुत्र  लालता प्रसाद व लालता प्रसाद पुत्र बलई  निवासीगण ग्राम तलवा मानपुर थाना फूलपुर आजमगढ़ उपस्थित थाना आकर एक किता तहरीर हिन्दी लिखित बाबत आज दि0 5/6.10.20 की रात्रि को अज्ञात चोरो द्वारा गाँव के ही उमेश पुत्र लालता प्रसाद के घर से

एक अदद मोबाईल चुराकर पुनः प्रार्थी के घर से उसकी मोटरसाईकिल सुपर स्पलेण्डर नं0 UP 50 AK 4808 जो उसके बरामदे में खडी थी को चुराकर लेकर जाने शोर गुल की आवाज पर मोनू यादव पुत्र विश्वनाथ यादव साकिन सखवा थाना लम्भुवा जनपद- सुलतानपुर को मौके से प्रार्थी व ग्रामवासियों  द्वारा चोरी किये हुये एक अदद मोबाईल कम्पनी एम0आई तथा  एक अदद मोटरसाईकिल सुपर स्पलेण्डर नं0 UP 50 AK 4808 के साथ मौके से पक़ड लेने के सम्बन्ध में दाखिल किये जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 242/20 धारा 457/380/411 भादवि बनाम- 1. मोनु यादव पुत्र विश्वनाथ यादव निवासी सखवा थाना लम्भुवा जनपद जौनपुर 2. तौसीफ पुत्र मोतीन निवासी मानपुर टेढ़वा थाना फूलपुर आजमगढ़ के पंजीकृत किया गया। मौके से रात्रि होने के कारण तौसीफ पुत्र मोतीन निवासी मानपुर टेढ़वा थाना फूलपुर आजमगढ़ भागने में सफल रहा। 

और नया पुराने