Breaking News

फूलपुर पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-फूलपुर

आज़मगढ़। दि0 3.10.2020 को मो0 गालिब पुत्र सुलेमान साकिन मेडियार थाना फूलपुर आजमगढ़ द्वारा उपस्थित थाना आकर एक किता तहरीर बाबत खुद की पुत्री  अश्का उम्र करीब 16 वर्ष जो अपनी माँ मुसर्रत के साथ कस्बा फूलपुर में टेढवा गली में रहती थी को पडोसी सारिक उर्फ सोनू पुत्र मखन्चू निवासी टेढवा गली कस्बा व थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष द्वारा बहला फुसला कर भगा ले जाने तथा पूछने पर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में दाखिल किये थे जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 240/20 धारा 363,366,506 भादवि बनाम साकिर उर्फ सोनू पुत्र मखन्चू निवासी टेढवा गली कस्बा व थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत किया गया था। 
 आज दिनाँक 6.10.2020 को  व0उ0नि0 श्री सुशील कुमार दुबे  मय हमराहियान द्वारा थाना स्थानीय के मु0अ0सं0 240/20 धारा 363,366,506 भादवि0 से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त साकिर उर्फ सोनू पुत्र मखन्चू निवासी टेढवा गली कस्बा व थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ मुखबिर खास की सूचना के आधार पर मनरा तिराहे से समय 5.30 बजे सुबह नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया ।

और नया पुराने