Breaking News

कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने व बचाव के दृष्टिगत लोगों को जागरूक करने हेतु अधिकारियों को दिलवाई गई शपथ।

हमीरपुर।

रिपोर्टर-सद्दाम हुसैन

हमीरपुर: 08 अक्टूबर 2020-- हमीरपुर मे आज जिलाधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने कोविड-19  के संक्रमण को रोकने के लिए व कोरोना वायरस से बचाव के लोगों को  जागरूक करने के लिए अधिकारियों व कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलो के कर्मचारियों को कलेक्ट्रेट सभागार में शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने कोविड-19 के बारे में सतर्क रहने ,अपने व अपने साथियों को इससे जुड़े खतरे को हमेशा ध्यान रखने की बात कही उन्होंने कहा कि  इस घातक विषाणु के प्रसार को रोकने संबंधी सभी आवश्यक सावधानियां बरतने ।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 से जुड़े आचार व्यवहार का अनुसरण करने की जरुरत है तथा  दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करे ।उन्होंने कहा कि सदैव मास्क व फेस कवर पहनने , 2 गज की दूरी बनाकर रखने ,हाथों को नियमित रूप से साबुन - पानी से धोने एवं एक साथ मिलकर कोविड-19 से लड़ाई जीतेंगे।


और नया पुराने