वाराणसी।
रिपोर्ट- ब्यूरो
वाराणसी: 08 अक्टूबर 2020-- सुधा अमृतम वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व दशहरा पर रावण का पुतला जलाया जाता है, लेकिन ये रावण वास्तव में है क्या?’ इसको रंगमंच के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास प्रतीक महंत द्वारा सुधा अमृतम वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में किया गया, कार्यक्रम का आयोजन संस्था के शिवपुर केंद्र पर किया गया।
प्रतीक महंत वाराणसी में पिछले सात साल से रंगकर्म में जुड़े रहे हैं, उनका मानना है कि- रंगमंच समाज में एक सकारात्मक परिवर्तन लाने के साथ साथ बच्चों के अंदर तर्कपूर्ण क्षमता विकसित करने का काम आसानी से करता है।
आज इस महामारी के दौर में ये कलायें हमारे जनमानस को काफी मददगार साबित हो रही हैं।
आज इस महामारी के दौर में ये कलायें हमारे जनमानस को काफी मददगार साबित हो रही हैं।
इस दौरान कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष अरूण आनंद, उपाध्यक्ष केशव कुमार, उपसचिव सुषमा, व सदस्य तायक्वोंडो ब्लैक बेल्ट, अंकिता, बृजेश, पंडित श्यामधर शास्त्री, पियूष, श्वेता, महेष, प्रवीन, आदित्य, जितेंद्र, उषा, शालिनी, काजल आदि लोग उपस्थित रहें।



