Breaking News

सुभासपा की छवि खराब कर अशोभनीय बयान देने वाले की जीभ काट कर लाने वाले को शशि कुमार सिंह मुन्ना देंगे एक करोड़ का ईनाम।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ: 05 अक्टूबर 2020-- सोशल मीडिया पर खुद को सुभासपा का अनुसूचित प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बताकर छत्रिय वर्ग की बहू बेटियां और हाथरस के डीएम एसपी के खिलाफ अशोभनीय बयान देने वाले के खिलाफ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शशि कुमार सिंह मुन्ना समेंदा ने उसकी जीभ काट कर लाने वाले को एक करोड़ का इनाम घोषित कर दिया है।
इसके साथ उन्होंने जिला प्रशासन से मांग किया है कि- उक्त वीडियो की जांच करा कर उक्त के खिलाफ कार्यवाही की की जाए।
जनपद के सिधारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत समेदा गांव निवासी व सुभासपा प्रदेश उपाध्यक्ष शशि कुमार सिंह ने बताया कि- वीडियो में जो व्यक्ति क्षत्रिय महिलाओं के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग कर रहा है, वह हमारी पार्टी का कार्यकर्ता नहीं है। सुभासपा में सभी जाति धर्म का समावेश है, जिन्हें समान भाव से सम्मान दिया जाता है। हालांकि सुभासपा दबे कुचले की आवाज को प्रमुखता से उठाती है। इसी का लाभ लेने की गरज से उक्त मनबढ़ व्यक्ति द्वारा सुभासपा का राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है।
 जबकि वह हमारी पार्टी का सदस्य तक नहीं है, सुभासपा को बदनाम करने वाले के खिलाफ जब तक कठोर कार्यवाही नहीं कर दी जाती है, तब तक शशिप्रकाश सिंह मुन्ना शांत नहीं होने वाला।
उक्त व्यक्ति का जो भी जीभ काट कर लाएगा, उसे मेरी तरफ से एक करोड़ का इनाम दिया जाएगा।
समाज में जहर घोलने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनको जेल में डालकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर देश की अखंडता बनाई जाए शशिप्रकाश मुन्ना ने कहा कि- उक्त व्यक्ति की जुबान बेहद लंबी हो चुकी है, अब ऐसी लंबी जुबान की आवश्यकता चिक समुदाय को है, उक्त व्यक्ति की जीभ जो भी काटकर लाएगा, उसे एक करोड रुपए का इनाम हमारी तरफ से दिया जाएगा।
 इसके साथ ही मुन्ना समेदा ने आगे कहा कि-सुभासपा समाज को जोड़ने का काम करती है, 2 दिन के अंदर ही उक्त व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो सुबसपा उसके खिलाफ एक्शन लेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

और नया पुराने