Breaking News

जिलाधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति एवं कन्वर्जेंस विभागों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

हमीरपुर।

रिपोर्टर-सद्दाम हुसैन

हमीरपुर:  05 अक्टूबर 2020-- हमीरपुर में आज ने जिलाधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति एवं कन्वर्जेंस विभागों की समीक्षा बैठक जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
इस बैठक में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित जिला पंचायत राज अधिकारी  का जिलाधिकारी ने  वेतन रोकने व प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए हैं।साथ ही जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि सभी अधिकारियों द्वारा बैठकों में समय से प्रतिभाग किया जाए ,बिना किसी पूर्व सूचना के बैठकों से अनुपस्थित ना हुआ जाए इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
   जिलाधिकारी ने कहा कि कुपोषित बच्चों को शीघ्र सुपोषित किए जाने हेतु  सभी कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती  किया जाए।  नवनिर्मित आंगनवाड़ी केंद्रों का पुनः सत्यापन करा लिया जाए तथा उसकी छोटी मोटी कमियों को 15 अक्टूबर से पूर्व अनिवार्य रूप से दुरुस्त करा लिया जाए।उन्होंने कहा कि सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में बेबी फ्रेंडली शौचालय उपलब्ध होने चाहिए ,इसके लिए जिन आंगनवाड़ी केंद्रों में अभी तक यह शौचालय नहीं है तत्काल पंचायत राज विभाग द्वारा बनवाया जाए।  स्वास्थ्य विभाग द्वारा  वजन मशीनों  का  वित्तीय नियमों के तहत क्रय कर लिया जाए। इस हेतु टेक्निकली टीम गठित कर उसके रेट , गुणवत्ता आदि के बारे में जाांच भी  कर ली  जाए ।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह कार्य प्राथमिकता के साथ किया।

 जिलाधिकारी डॉ० ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि पिछली बैठक में विभिन्न कन्वर्जंस विभागों को कुपोषित बच्चों को सुपोषित किए जाने हेतु जो निर्देश दिए गए हैं उसकी अनुपालन आख्या 03 दिवस में उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा सभी कन्वर्जंस विभाग एक्शन प्लान भी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि कुपोषित परिवारों को जो दुधारू गाय उपलब्ध कराई गई हैं उसकी जांच कर ली जाए तथा किसी दूसरे के द्वारा उक्त पशु ले जाने पर पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा पशु चोरी का मुकदमा दर्ज कराया जाए
     इस बैठक  में पीडी चित्रसेन सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरजीत सिंह , उपायुक्त स्वतः रोजगार कमलेश कुमार , बीएसए, डीएसओ तथा अन्य संबंधित मौजूद रहे।



और नया पुराने