आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 06 अक्टूबर-- जिला विद्यालय निरीक्षक डाॅ0 वीके शर्मा ने बताया है कि कोविड-19 संक्रमण अवधि में छात्रों को वर्चुवल/आनलाइन क्लास के माध्यम से पढ़ाये जाने के निर्देश प्राप्त है। कतिपय शिक्षकों के द्वारा जो स्वतः पढ़ाने नही जाते तथा वर्तमान परिस्थिति के दृष्टिगत इनके द्वारा आन लाइन/वर्चुवल शिक्षण कार्य नगण्य है। ऐसे गिने-चुने शिक्षक शिक्षण कार्य में रूचि नही रखते। विद्यालय के निरीक्षण में अनुपस्थित पाये जाने के कारण उस तिथि का वेतन अवरूद्ध किया गया है। उन सम्बन्धित शिक्षक द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक पर वेतन भुगतान हेतु दबाव बनाया जा रहा है। अनुचित दबाव बनाया जाना स्वीकार नही है। सबसे अतिआवश्यक छात्र/छात्राओं के कैरियर उनके पढ़ाई का है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि प्रयास यही रहता है कि शिक्षकों की कोई समस्या लम्बित न रहे।
एनपीएस योजना के अन्तर्गत अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के प्रान खातों में माह जून, 2016 से मार्च, 2019 तक विद्यालयों द्वारा प्राप्त कराये गये आगणन के अनुसार ब्याज की धनराशि के देयक कोषागार में प्रेषित किया गया था, जो साफ्टवेयर की समस्या के कारण वापस हो गया। उक्त के सम्बन्ध में प्रकरण वित्त नियंत्रक (माध्यमिक) के संज्ञान में लाते हुए निर्देश निर्गत करने का अनुरोध किया गया है। निर्देश प्राप्त होते हुए अन्तरण की कार्यवाही सुनश्चित करायी जायेगी। इस प्रकार अभिदाता की नियुक्ति तिथि से मई, 2016 तक की अवधि के अभिदाता अंशदान की कटौती का विकल्प विद्यालयों से उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने समस्त प्रधानाचार्य को सूचित किया है कि अभिदाता से विकल्प प्राप्त कर तद्नुसार एक प्रति विद्यालय पर एवं एक प्रति कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।