Breaking News

लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-फूलपुर

आज़मगढ़। दिनांक 30.10.2020 को फूलपुर थाना क्षेत्र की प्रार्थिनी द्वारा थाना आकर प्रार्थना पत्र दिया कि गाँव के ही साहिल उर्फ मुन्ना पुत्र अलीजान द्वारा प्रार्थिनी को मोबाइल से फोन कर परेशान करते रहना तथा दिनांक 29.10.2020 को समय करीब साढ़े ग्यारह बजे रात्रि प्रार्थिनी जब अपने छत पर अकेली सोई थी तभी शाहिल उर्फ मुन्ना पुत्र अलीजान द्वारा छत पर आकर प्रार्थिनी के साथ जबरजस्ती दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध मे दाखिल की। तहरीर के आधार पर  थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 263/2020 धारा 376 ,506 भादवि बनाम शाहिल उर्फ मुन्ना पुत्र अलीजान निवासी अम्बारी थाना फूलपुर जिला आजमगढ़ पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।  
प्रभारी निरीक्षक रत्नेश कुमार सिह मय हमराहियान द्वारा मुखबिरी सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्ब0 अभि0 साहिल उर्फ मुन्ना पुत्र अलीजान निवासी अम्बारी थाना फूलपुर आजमगढ़ को अम्बारी चौराहे से आज दिनाँक 31.10.20 को समय करीब 06.30 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 263/2020 धारा 376 ,506 भादवि

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

शाहिल उर्फ मुन्ना पुत्र अलीजान निवासी अम्बारी थाना फूलपुर जिला आजमगढ़

और नया पुराने