Breaking News

माँ दुर्गा पर टिप्पणी करने वाला एक नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना जहानागंज।

आज़मगढ़। हरिनरायण सिह पुत्र श्री गोविन्द प्रसाद सिह सा0 सुन्दरनगर (सिधारी) थाना सिधारी जनपद आजमगढ विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष आजमगढ उपस्थित थाना कार्यालय आकर एक किता तहरीर हिन्दी लिखित दस्तखती खुद का बता कर वावत इन्द्रजीत पुत्र बसन्त राम सा0 कोढवा थाना जहानागंज आजमगढ़ द्वारा हिन्दूओ के आस्था के प्रतीक माँ दुर्गा के ऊपर फेसबुक पर भद्दी टिप्पणी करने के सम्बन्ध में दाखिल किया कि दाखिला तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय में मु0अ0सं0 223/20 धारा 295क, 505(2) भादवि पंजीकृत किया गया ।
दिनांक 21.10.2020 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह के आदेश के अनुपालन मे व पुलिस अधीक्षक नगर  तथा  क्षेत्राधिकारी सदर  के कुशल पर्वेक्षण मे मु0अ0सं0 223/20 धारा 295क, 505(2) भादविसे सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त इन्द्रजीत पुत्र बसन्त राम सा0 कोढवा थाना जहानागंज आजमगढ़ को  आज दिनांक 21.10.2020 को समय करीब 13.10 बजे दिन में अभियुक्त के घरसे  गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पूछताछ विवरणः-इन्द्रजीत पुत्र बसन्त राम सा0 कोढवा थाना जहानागंज आजमगढ़
उम्र करीब 20 वर्ष बदरियाफ्त जुर्म इकबाल कर बता रहा है कि साहब तमाम फेसबुक पर बाबा भीमराव अम्बेडकर के विरुद्ध अपमान जनक टिप्पणी आती रहती है इसलिए मैने भी माँ दुर्गा जी के विरुद्ध अपमान जनक टिप्पणी अपने मोबाइल फेसबुक से पोस्ट किया हूँ साहब मै यह काम जानबूझ कर किया हूँ साहब इस बार छमा कर दिजिए भविष्य मे दोबारा गलती नही करुगा ।
पंजीकृत अभियोगः-मु0अ0सं0 223/20 धारा 295क, 505(2) भादवि, थाना-जहानागंज, आजमगढ़ ।

गिरफ्तार अभियुक्तः-इन्द्रजीत पुत्र बसन्त राम सा0 कोढवा थाना जहानागंज आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-

1-उ0नि0 विजय नरायन त्रिपाठी मय हमराह थाना- कप्तानागंज, आजमगढ़।

और नया पुराने