Breaking News

अपने कर्तव्य के पथ पर चलते हुए देश व समाज की सुरक्षा में अपने प्राण तक को न्यौछावर करने वाले अमर शहिदों की याद में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

पुलिस स्मृति दिवस ( 21 OCT)

आज़मगढ़। अपने कर्तव्य के पथ पर चलते हुए देश, प्रदेश एव समाज की सुरक्षा में अपने प्राण तक को न्यौछावर करने वाले उन अमर शहिदों की याद में प्रति वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया जाता है । इस अवसर पर आज जनपद आजमगढ के पुलिस लाईन परिसर में स्मृति स्थल पर सुबह आठ बजे स्मृति दिवस का आयोजन किया गया ।
इस गौरवमयी अवसर पर पुलिस उपमहानिरिक्षक आजमगढ परिक्षेत्र आजमगढ सुभाष चन्द्र दुबे ने सर्वप्रथम शहीद पुस्तिका पढकर वीर शहीद पुलिसकर्मियो का स्मरण करते हुए उन्हे श्रद्धांजली अर्पित की  ।

पुलिस स्मृति दिवस पर उन्होने शहीद पुस्तिका पढते हुए कानपुर बिकरू काण्ड का जिक्र करते हुए उस दौरान माफिया विकास दूबे से लोहा लेते समय शहीद हुए पुलिसकर्मियो को भी नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की । 
यह स्मृति दिवस हर साल उन शहीदो के याद में मनाया जाता है ,जो अपनी ड्यूटी निष्ठा के साथ करते हुए शहीद हो जाते है ।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पांडे ,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ तथा अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल के साथ-साथ अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण भी शहीद हुए पुलिसजनो को श्रद्धाजली अर्पित की ।

और नया पुराने