Breaking News

अपहरण की सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही, दो अभियुक्त गिरफ्तार, एक स्कार्पियो, अवैध तमंचा, कारतूस सहित अपहृता सकुशल बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-कप्तानगंज

 आजमगढ़: दिनांक 20.10.2020 को हवलदार पाण्डेय पुत्र रामजीत पाण्डेय ग्राम बभनपुरा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा सूचना दिया गया कि मेरी लड़की जिसकी शादी किशन तिवारी पुत्र स्व0 आनन्द तिवारी ग्रा0 हरैया थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ के साथ हुयी थी । उसके ससुराल के बगल का अर्जुन पुत्र हनुमान यादव ग्राम हरैया थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ मेरी बेटी से जबरजस्ती शादी करना चाहता है । दिंनांक 20.10.2020 को समय 07.30 बजे सुबह मेरी लड़की को मेरा लड़का सावर पाण्डेय मोटरसाइकिल से आजमगढ लेकर जा हा था कि समय करीब 07.45 बजे मेरा लड़का फोन करके बताया कि अर्जुन यादव व 6 व्यक्ति स्कार्पियों व मोटरसाइकिल से हमलोगो को रोककर बहन को जबरजस्ती स्कार्पियों में बैठाकर लेकर भाग गये है । इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 184/2020 धारा 366 भा0द0वि0 बनाम अर्जुन व 6 व्यक्ति नाम पता अज्ञात पंजीकृत किया गया। 
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेकर तत्काल महिला की बरामदगी एव अभियुक्तो की गिरफ्तारी के आदेश दिये गये । आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद आजगमढ श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर महेन्द्र कुमार शुक्ला के दिशा निर्देशन दिनांक 20.10.2020 को  प्रभारी निरीक्षक थाना कप्तानगंज विजय प्रताप सिंह के सतत पर्यवेक्षण में उ0नि0 बांक बहादुर सिंह मय हमराहीयान के थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 184/2020 धारा 366 भा0द0वि0 में अपहृता की बरामदगी व नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी व अज्ञात अभियुक्तों की पतारसी सुरागरसी हेतु कस्बा कप्तानगंज में मौजूद थे कि उसी समय अपहृता के भाई देवा पाण्डेय द्वारा बताया गया कि अभियुक्तगण मेरी बहन को जिस सफेद स्कार्पियों से लेकर भागे है उसकों मैने अभी बालवरगंज में देखा है जो आजमगढ़ की तरफ जा रही है तथा उसका न0 MH04HX3317 है । इस सूचना पर उ0नि0 बाँक बहादुर सिंह मय हमराही कर्म0गण को साथ लेकर उक्त स्कार्पियों की तलाश हेतु कस्बा कप्तानगंज में पहुचे तो देखा कि कप्तानगंज हाईवे के नीचे बाई तरफ उत्तर दिशा में एक सफेद स्कार्पियों खड़ी दिखाई दी पुलिस बल को अपने तरफ आते देख उक्त स्कार्पियो बैठे तीन व्यक्ति स्कार्पियों से उतरकर स्कूटी न0 UP50BP2319 से भागने लगे उनका काफी दूर तक पुलिस बल द्वारा पीछा गिया गया परन्तु वह भागने में सफल हो गये । पुलिस बल द्वारा स्कार्पियों के पास जाकर चारों तरफ से घेर लिया गया तथा गाड़ी के अन्दर देखा दो पुरूष व एक महिला बैठे दिखाई दिये । स्कार्पियों में बैठी महिला को अपहृता के भाई ने पहचान लिया और बताया की यही मेरी बहन है । दोनो अभियुक्तों को स्कार्पियों से निकालकर नाम पता पूछा गया तो एक ने अपना नाम अर्जुन यादव पुत्र हनुमान यादव ग्राम मुनरा सराय थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ बताया तथा दुसरे ने अपना नाम आजाद पुत्र असलम ग्राम चांदपुर थाना थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ बताया । दोनो अभियुक्तों का कारण गिरफ्तारी बताते हुए दिनांक 20.10.2020 को समय करीब 16.10 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । मौके पर तलाशी में अभियुक्त अर्जुन के कब्जे से एक अदद तमन्चा 303 बोर तथा एक अदद जिन्दा कारतूस 303 बोर बरामद हुआ जिससे मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी  । तथा अभियुक्तगण को मा0न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 184/2020 धारा 366 भा0द0वि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण

1.अर्जुन यादव पुत्र हनुमान यादव ग्राम मुनरा सराय था कोतवाली जनपद आजमगढ़ 
2. आजाद पुत्र असलम ग्राम चांदपार थाना थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।

बरामदगी

1. अपहृता
2. एक अदद स्कार्पियों न0 MH04HX3317
3. एक अदद तमन्चा 303 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 303 बोर । 

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ ।
2. उ0नि0 श्री बांक बहादुर सिंह थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ ।
3. का0 मुन्ना कुमार यादव थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ ।
4.का0 सुशील कुमार बर्मा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ ।
5. म0का0 सारिका नायक थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ ।

और नया पुराने