Breaking News

ससुरा बड़ा पैसा वाला- 2, आज़मगढ़ के मुरली सिनेमा मल्टीप्लेक्स में 23 अक्टूबर को होगी रिलीज।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। आजमगढ़ की माटी के लाल नवोदित नायक अथर्व सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ससुरा बड़ा पैसा वाला 2, शुक्रवार 23 अक्टूबर को आजमगढ़ के मुरली सिनेमा मल्टीप्लेक्स में रिलीज हो रही है।
वहीं इसी फ़िल्म के प्रमोशन की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, तस्वीरों ने फिल्म में नवोदित हीरो अथर्व सिंह और नेहा प्रकाश का किरदार देखने की उत्सुकता लोगों में बढ़ा दी है।

इंटरटेनमेंट के बैनर तले भोजपुरी फिल्म ससुरा बड़ा पैसा वाला टू का निर्माण किया गया है, फिल्म निर्माता व निर्देशक अजय सिन्हा ने दावा किया है कि-- उन्होंने मेगास्टार व वर्तमान सांसद मनोज तिवारी व भोजपुरी फिल्म रानी चटर्जी अभिनीत ब्लॉक बस्टर फिल्म ससुरा बड़ा पैसा वाला की अपार सफलता के 15 साल बाद एक बार फिर प्रयोग किया है, जो कि दर्शकों को भी काफी पसंद आएगा।
आपको बता दें कि-- पारिवारिक रिश्तो के कथानक पर आधारित इस फिल्म में अथर्व सिंह, और नेहा प्रकाश के साथ सन्तोष श्रीवास्तव, शिवम सिंह, दिवाकर श्रीवास्तव, प्रशांत, रागिनी, चंद्रकांत यादव आदि प्रमुख भूमिका में हैं।

फिल्म के निर्माता निर्देशक अजय सिन्हा, पटकथा संवाद लीला सिन्हा और अजय सिन्हा ने लिखा है। गीत संगीत विनय बिहारी का है। प्रचारक रंजन सिन्हा और रामचंद्र यादव है।
 छायांकन मनीष के व्यास मारधाड़ प्रदीप खड़का नृत्य अशोक सागर का है, फिल्म को लेकर अथर्व सिंह काफी उत्साहित हैं।
 उन्होंने कहा कि-- मेरे लिए सिनेमा पूजा है, और दर्शक मेरे भगवान है। सिने प्रेमियों के लिए और मेरे लिए बहुत ही खुशी की बात है कि-- यह फिल्म मेरे गृह जनपद के मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल मुरली सिनेमा में प्रदर्शित की जा रही है, उम्मीद है कि यह ससुरा बड़ा पैसे वाला 2 दर्शकों के दिल को छू लेगी।

और नया पुराने