Breaking News

भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन हरैया मंडल का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट-- वीर सिंह

आज़मगढ़/सगड़ी-- "प्रशिक्षण ही कार्यकर्ता निर्माण का आधार है"। इसी मूल मंत्र को मानते हुए भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ अपने सभी मंडलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रही है। 
उसी के क्रम में सगड़ी तहसील के केशव विद्यापीठ इंटर कालेज मऊ कुतुबपुर के परिसर में हरैया मंडल के सभी कार्यकर्ताओं का (सेक्टर संयोजक) प्रभारी, मंडल अध्यक्ष/ प्रभारी मंडल की पूरी कार्य समिति, जिला पदाधिकारी, क्षेत्र व प्रदेश के पदाधिकारी, मंडल में निवास करने वाले सभी पूर्व पदाधिकारी का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण के उद्बोधन सत्र में अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुमन राय ने और उद्घाटन पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय ने किया।
उक्त अवसर पर उन्होंने बताया कि- भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, यहां हर 6 साल पर सामान्य सदस्यता और हर 3 साल पर सक्रिय सदस्यता होती है, और ऐसे ही नए सदस्यों को प्रशिक्षण करने का अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि-- भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इसलिए हमारा उत्तरदायित्व ज्यादा हो जाता है, जब कार्यकर्ता प्रशिक्षित हो जाएगा, तो जनता के बीच में भारत सरकार की और उत्तर प्रदेश की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने और लाभार्थियों को लाभ दिलाने में मदद करेगा।
प्रशिक्षण शिविर को हीरा शर्मा ने 'हमारा विचार परिवार', पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामगोपाल सिंह ने 'हमारी कार्य पद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका' जिला महामंत्री विनोद कुमार उपाध्याय ने 'भारत की वैचारिक मुख्य धारा हमारी विचारधारा' जिला कार्यसमिति सदस्य सहजानंद पांडे ने 'भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां' आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
अंत में इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन का समापन भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह के संबोधन के साथ हुआ।
इस अवसर पर जिला कार्यसमिति सदस्य राजबहादुर सिंह, अंबुज गौड़ ने संचालन किया, तथा प्रभाकर राय, विजय बहादुर पाठक, रामाश्रय पटेल, हरिनारायण राय, राम अशीष पटेल, तेज प्रताप सिंह, सूरज कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।




और नया पुराने