Breaking News

कहाँ कहाँ कंटेन्मेंट जोन की कार्यवाही हुई समाप्त पढ़े विस्तृत खबर।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 04 अक्टूबर-- जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 01 अक्टूबर 2020 को रिओपन के सम्बन्ध में निर्देश जारी करते हुये, इनका अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये है। 
उन्होंने बताया कि भारत सरकार चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकाल के अनुसार कान्टैक्ट ट्रेसिंग, हाउस टू हाउस सर्विलांस एवं कड़ा परिधीय नियंत्रण करते हुये कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। कन्टेनमेंट जोन में पुष्ट हुये कोविड-19 मरीज के सैम्पल कलेक्शन की तिथि से विगत 14 दिनों में कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी चिन्हित न होने पर उसे कन्टेनमेंट जोन की सूची से विमुक्त किये जाने के निर्देश हैं। 
 तत्क्रम में पिछले 14 या उससे अधिक दिवसों से कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी न चिन्हित होने के कारण 1-यूपीडा प्लांट, मंडोही, बूढ़नपुर, 2-संतोष के घर के आस पास, हीरापट्टी, सदर, 3-राजभर बस्ती दक्षिणी, सैदपुर, सगड़ी, 4-अमित मोदनवाल स्वीट हाउस, गम्भीरपुर बाजार, गम्भीरपुर, निजामाबाद, 5-फरहान की दुकान से अरून की दुकान तक, नोनारी, मार्टीनगंज, 6-चौहान बस्ती, रंगडीह, मार्टीनगंज, 7-मुस्लिम बस्ती, खासडीह, मार्टीनगंज, 8-मुसहर बस्ती, महुजा नेवादा, मार्टीनगंज, 9-अनुसूचित जाति बस्ती, गोपालपुर, मेंहनगर, 10-बबलू मद्धेशिया के घर के आस पास, राहुल नगर मडया, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 11-मंधाता के घर के आस पास, मझगांवा, सदर, 12-आरके पटेल के घर के आस पास, चीनी मिल सठियांव, सदर, 13-अम्बुज के घर के आस पास, अराजीबाग, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 14-पंकज के घर के आस पास, भुजही, सदर, 15-प्रदीप के घर के आस पास यमुना नगर, सिधारी, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 17-श्रेयांश के घर के आस पास, सराय जगन्नाथ, सदर, 17-राजाराम यादव के घर के आस पास, रूदरी, सदर, 18-फिरोज के घर के आस पास, अंसाउर, सदर, 19-एसबी द्विवेदी के घर के आस पास, लछिरामपुर, सदर, 20-एके मिश्रा के घर के आस पास, रैदोपुर, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 21-वरून के घर के आस पास, बेलईसा, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 22-अनवर के घर के आस पास का क्षेत्र, अमिलो, नगर पालिका परिषद मुबारकपुर, 23- महेश के घर के आस-पास, अजीजाबाद सदर, 24- कनौजिया बस्ती कोठिया सगड़ी, 25- राधेश्याम दूबे के घर से खड़ंजा मार्ग तक, करेला सगड़ी, 26- प्रजापति बस्ती वेदापार सगड़ी, 27-मेहमौनी गली, कप्तानगंज सगड़ी, 28- जितेंद्र श्रीवास्तव के घर के आस-पास, पहाड़पुर, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 29- रमेश के घर के आस-पास, सलेमपुर, सुल्तानपुर सदर, 30- छोटेलाल के घर के आस-पास, भागमलपुर सदर, 31- मनोज के घर के आस-पास, बरहतीर जगदीशपुर सदर, 32- विपिन सिंह के घर के आस-पास, ओझौली सदर, 33- शिवबचन के घर के आस-पास, मित्तूपुर, सदर, 34- सुभाष सिंह के घर के आस-पास पन्नालाल कॉलोनी, रैदोपुर, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 35- नमन शुक्ला के घर के आस-पास लक्षीरामपुर सदर, 36- प्रेम नारायण के घर के आस-पास बद्दोपुर सदर, 37- उमाकांत मिश्रा के घर के आस-पास, वार्ड नंबर 5, लोहिया नगर, नगर पंचायत कटघर लालगंज, 38- प्रिया गारमेंट्स बिल्डिंग के पास में ममसीरपुर लालगंज, 39- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे चकिया फूलपुर, 40- प्राइमरी स्कूल यादव पुरवा, ईरनी, मार्टिनगंज, 41- अरुण कुमार सिंह के घर के आस-पास, तिवारीपुर सदर, 42- दिव्य गौरव वर्मा के घर के आस-पास,एलवल, नगर पालिका परिषद आजमगढ़ हाटस्पाट को बंद करते हुये कन्टेनमेंट जोन की कार्यवाही समाप्त की गयी। 
 जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि 1 अक्टूबर 2020 द्वारा जारी निर्देश जनपद के अन्य क्षेत्रों की भाॅति उपरोक्त क्षेत्रों में लागू होंगे। 

और नया पुराने