आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आर्थिक तंगी से जूझ रहा है दुष्कर्म पीड़िता का परिवार सहयोग का दिया भरोसा।
आगे इलाज को लेकर चिंतित हैं परिजन।
प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त
आजमगढ़। जीयनपुर कस्बे के नौशहरा वार्ड में बुधवार को नाबालिक बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर परिवार के लोग एक तरफ जहां भयभीत है वही अब उन्हें आर्थिक तंगी का भी सामना कर पड़ रहा है ।परिजनों के मुताबिक अब तक पीड़िता के इलाज पर 40000 हजार रुपये खर्च हो चुका है। आगे का इलाज कैसे चलेगा इसको लेकर पूरा परिवार चिंतित है ।
विधायक सगड़ी बन्दना सिंह पीड़ित के घर पहुंची और पूरी जानकारी ली, एव पीड़िता की मां से मोबाइल पर बात कर सहयोग और न्याय का भरोसा देते हुए कहा कि किसी सूरत में हम अन्याय नही होने देंगे परिजन और समाज को पूरा भरोसा देती हूं कि यदि जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे। वैसे प्रदेश में कानून व्यस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।
उन्होंने ने दुष्कर्म पीड़ित बालिका की बहन से बात की, तो उसने बताया कि- अब तक मेरे दादा घर से 25000 रुपये लेकर गए थे जो खत्म हो गया। मेरे ननिहाल से भी पंद्रह हजार रुपया उधर आया था वह भी खत्म हो गया है ।कोई भी सामाजिक संगठन अबतक इलाज के लिए आगे नही आया है जिससे इलाज हो सके।अब हम लोगों के पास पैसा नहीं बचा है ।आगे का इलाज कैसे होगा इसको लेकर हम लोग काफी परेशान हैं।
इस दौरान मौके पर विधायक प्रतिनिधि नागेंद्र यादव, सैयद नेहाल मेंहदी ,पप्पू मास्टर ,मनीष चौरसिया, मंसूर अहमद , जावेद कुरेशी, रमेश भारती, आलोक सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।