Breaking News

समाजसेविका शिल्पी सिंह पहुंची आज़मगढ़, हुआ स्वागत, किया वृक्षारोपण।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़- सुधा अमृतम् वेलफेयर सोसाइटी वाराणसी की सेक्रेटरी सरस्वती "शिल्पी सिंह" जो अपनी सोसाइटी द्वारा महिला सशक्तिकरण पर कार्य कर रहीं हैं, आज आज़मगढ़  पहुंची। जहां  नगर पंचायत जीयनपुर में विवेकानंद पब्लिक स्कूल की छात्राओं द्वारा स्वागत किया गया।
शिल्पी सिंह ने विद्यालय के प्रांगण में वृक्षारोपण किया और मलिन बस्ती में जाकर मास्क वितरित किया। 
मीडिया से बात करते समय उन्होंने कहा कि- पेड़ पौधे हमें अनेकों सुविधाएं देते है, सिर्फ छत ज़रूरी नही है छाया भी ज़रूरी है, स्नेह की छाया, श्रद्धा की छाया और शीतलता की छाया, इसीलिए पेड़ लगाएं।
उन्होंने कहा पेड़ पौधे हमें ऑक्सिजन देते हैं सुंदर-सुंदर फूल और फल देते हैं, आपके आसपास घर परिवार को अच्छा वातावरण देते हैं। 
वही शिल्पी सिंह ने आये दिन महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया हैं. शिल्पी सिंह ने कहा है कि बेटी बचाओ को महज एक अभियान तक सीमित नहीं रखा जा सकता है बल्कि इसको अमल में लाने की आवश्यकता हैं.
पश्चिमी सभ्यता निरंतर हम पर हावी हो रही है इसलिए हम सभी को अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने चाहिए और उन्हें भारतीय संस्कृति से रूबरू कराना चाहिए। 
विद्यालय प्रबंधक ज्ञानेंद्र मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अच्छा संस्कार तथा भारतीय संस्कृति का आचरण ही समाज के बिगड़े स्वरूप को संवार सकता है।
शिल्पी सिंह ने समाज से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।
इस मौक़े पर वृक्षारोपण कार्यक्रम में क्षेत्र के फुरकान खान ,सैयद निहाल मेहंदी , शहनवाज खान, परवेज आलम , आदर्श श्रीवास्तव, ज्योति मिश्रा , सरोज तिवारी ,प्रीति मोदनवाल, अर्चना राय , नोसिन बानो ,चांदनी शिवम शुभम ,गोपाल ,चंद्रशेखर सिंह, प्रेम सिंह आदि लोग मौजूद रहे है।

और नया पुराने