Breaking News

थाना पवई क्षेत्र में प्रेम प्रसंग में हुई हत्या के अभियुक्तगण ,हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल सहित गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना पवई

आज़मगढ़। दिनांक 20.10.2020 को ग्राम दलिपपुर थाना पवई में प्रदीप कुमार पुत्र स्व0 घनश्याम की अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेके जाने को लेकर मृतक के सगे भाई राजेश कुमार निवासी ग्राम दलिपपुर द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर दिनांक 20.10.2020 को थाना पवई में मु0अ0सं0-164/2020 धारा 302 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । विवेचना के क्रम में साक्ष्यो के आधार पर प्रवेश कुमार पुत्र हरीराम निवासी दलीपपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ तथा कु0 बेबी पुत्री जैतुन पासवान निवासी दलीपपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया ।
 पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के द्वारा अपराध नियंत्रण एव वाछित/ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के निर्देशन में आज दिनांक 23.10.2020 को थानाध्यक्ष पवई संजय कुमार मय हमराहियान के अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित अभियुक्तो की तलाश में क्षेत्र मे मौजूद थे । उसी दौरान मुखबिर ने सूचना दिया कि दिनांक 20.10.2020 को प्रदीप की हत्या करने वाला अभियुक्त प्रवेश तथा अभियुक्ता बेबी घर पर मौजूद है । इस सूचना पर पुलिस बल द्वारा उनके घर से अभियुक्त प्रवेश तथा अभियुक्ता बेबी को कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 07.30 बजे गिरफ्तार किया गया । पुलिस द्वारा अभियुक्तगणो की निशादेही पर आलाकत्ल एक अदद आला कत्ल ईंट का टुकडा तथा मृतक के दो अदद सैमसंग मोबाइल बरामद किये । गिरफ्तार अभियुक्त /अभियुक्ता का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।  

पूछताछ  का विवरण – गिरफ्तार अभियुक्त प्रवेश व अभियुक्ता बेबी से पुछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक प्रदीप , बेबी नाम की एक लडकी से बात करता था उसी लडकी से गांव का एक और लडका प्रवेश भी प्यार करता था । कुछ दिनो बाद प्रवेश को छोडकर बेबी प्रदीप से प्रेम करने लगी । इस बात से प्रवेश मृतक प्रदीप से नाराज चल रहा था । कुछ दिनो बाद प्रवेश बेबी से मिलकर बात करने का दबाव डालने लगा परन्तु उसी दौरान बेबी को यह जानकारी हो गयी कि प्रदीप उसके अलावा प्रवेश के बहन से भी बात करता है । यह सारी बाते बेबी ने प्रवेश से बतायी । प्रदीप को रास्ते से हटाने के लिए दोनो ने मिलकर साजिश के तहत प्रदीप को गन्ने के खेत मे बुलाकर योजनाबद्ध तरीके से उसके सिर पर प्रवेश ने ईंट से प्रहार किया जिससे प्रदीप मौके पर गिर गया । उसके पश्चात बेबी के मदद से प्रवेश ने प्रदीप के सीने पर चढकर दोनो हाथो से गला दबा दिया । जिससे प्रदीप की मृत्यु हो गयी । तत्पश्चात प्रवेश तथा बेबी ने मृतक प्रदीप के दोनो मोबाईलो से सिम निकालकर तोड कर फेंक दिया तथा मोबाईलो को पालीथीन में रखकर सरसो के खेत में गाड़ दिये । हत्या में प्रयुक्त ईंट को उसी खेत में फेक दिये ।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 164/20 धारा धारा 302,201 भादवि थाना पवई जनपद आजमगढ 

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. प्रवेश कुमार पुत्र हरीराम निवासी दलीपपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ 
2. कु0 बेबी पुत्री जैतुन पासवान निवासी दलीपपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ 

बरामदगी

1. एक अदद आला कत्ल ईंट का टुकडा 
2. मृतक प्रदीप का दो  अदद सैमसंग मोबाइल 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण

1. थानाध्यक्ष संजय कुमार मय हमराह थाना पवई जनपद आजमगढ ।
2. उ0नि0 सुनील कुमार सरोज  मय हमराह थाना पवई जनपद आजमगढ ।

और नया पुराने