आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 23 अक्टूबर-- उप जिलाधिकारी निजामाबाद राजीव रतन सिंह व उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य की अध्यक्षता में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु महिला जागरूकता कार्यक्रम का निजामाबाद के राजकीय चीनी पाटरी विकास केन्द्र में आयोजन किया गया।
उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य द्वारा व्यावसायिक संगठनों, सरकारी, अर्द्ध सरकारी संगठनों में महिला कर्मचारियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाय एवं कार्य स्थलों पर महिलाओं के साथ उत्पीड़न न हो।
इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम 2013 तथा बालिकाओं/महिलाओं के हित में संचालित योजनाओं में स्पान्सरशिप, शोषण के विरूद्ध अधिकार (अनुच्छेद 23 से 24), महिलाओं के भू अधिकार के सम्बन्ध में उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया गया। इसी के साथ ही जिला समन्वयक श्रीमती अंन्नू सिंह द्वारा घरेलू हिंसा, शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, मौखिक हिंसा एवं भावनात्मक हिंसा व आर्थिक हिंसा पर महिलाओं को जानकारी प्रदान की गयी।
इसी के साथ बधाई हो बिटिया हुई है, नामक पुस्तक को आमजन में वितरित किया गया, साथ ही व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में महिलाओं में जागरूकता पैदा किये जाने हेतु बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व कन्या सुमंगला योजना का पम्पलेट वितरित किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव, अपर सांख्यिकीय अधिकारी राजेश यादव, कौशल विकास के जिला प्रबंधक धीरज सिंह, ब्लैक पाटरी फाउण्डेशन के अध्यक्ष संजय यादव, अखिलेश मौर्य उपस्थित रहे।

