Breaking News

गुमटी का ताला तोड़कर मालटारी बाजार में बीती रात चोरों ने हजारों के माल पर किया हाथ साफ।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मालटारी बाजार में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक गुमटी का ताला तोड़कर गोमटी में रखें सामानों को चुरा ले गए।
जानकारी के अनुसार सराय सागर मालटारी गांव निवासी सुमित चौरसिया उर्फ मोनू पुत्र श्रवण चौरसिया की स्थानीय बाजार मालटारी के पूर्वी दिशा में पान सब्जी और ठंडा कोल्ड ड्रिंक की दुकान  गुमटी है जिस में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर सामान की चोरी कर ली गई, जिसमें लगभग 20 हजार का नुकसान का अनुमान है। सामानों में एक बोरी आलू 50 किलो, डेढ़ बोरी प्याज 75 किलो, कोल्ड ड्रिंक 4 पेटी,डेढ़ लीटर का एक पेटी और 1200 रुपए गल्ले पेटी में था, इसके अलावा गुटका आदि सामानों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
सुबह आसपास के लोगों ने गुमटी का ताला टूटा हुआ देखा तो इसकी सूचना पीड़ित सुमित चौरसिया को दी, मौके पर पहुंचे पीड़ित ने इसकी सूचना डायल हंड्रेड को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई पीड़ित ने इस मामले में कोतवाली जीयनपुर में तहरीर दे दी है।

और नया पुराने