Breaking News

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पोस्टर चस्पा कर लोगों को जागरूक किया गया।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 22 अक्टूबर-- मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिला कल्याण विभाग, महिला शक्ति केन्द्र, वन स्टाॅप सेन्टर के कर्मियों द्वारा रोडवेज बस स्टेशन आजमगढ़ पर रोडवेज की बसों पर एवं रोडवेज परिसर व कार्यालय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पोस्टर चस्पा कर लोगों को जागरूक किया गया। इसी के साथ ही बधाई हो, आपको बिटिया हुई है नामक पुस्तक आमजन में वितरित किया गया।
इसी के साथ ही आम जनमानस को महिलाओं/बालिकाओं का सम्मान करने, उनकी सुरक्षा करने हेतु प्रेरित किया गया। इसी के साथ ही महिलाएं/बालिकाओं को 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा तथा 1098 चाइल्ड लाइन के बारे में जानकारी दी गयी एवं जागरूक किया गया।

और नया पुराने