आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना कोतवाली
आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी नगर राजेश कुमार के कुशल पर्वेक्षण में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कृष्ण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली पर अलग –अलग टीम बनाकर क्षेत्र में हो रहे अपराध व अपराधीयो की धड़ पकड़ करने हेतु लगातार भ्रमणशील रहकर संन्दिग्ध व्यक्ति / वाहनो की चेकिंग की जा रही थी कि सूचना प्राप्त हुई कि संतुष्टि माडल शाप के पास जो पुलिस पार्टी पर फायर करके अभियुक्त भाग गया था जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 – 258/2020 धारा 307,504 IPC का वॉछित अभियुक्त जो करतालपुर तिराहे के पास खड़ा है, वह किसी बड़ी घटना के फिराक में है तथा उसके पास असलहा भी है । जिसके क्रम में -
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के0के0 गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम बनाकर प्राप्त सूचना के अनुसार एक व्यक्ति जो थाना कोतवाली क्षेत्र से संतुष्टि माडल शाप पर करीब 1 माह पहले जो पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिये थे तथा उसमें से 2 व्यक्ति फरार हो गये थे उसमें से एक व्यक्ति जो करतालपुर तिराहे के पास भवरनाथ मोड़ के पास खड़ा है उसके पास अबैध असलहा भी है । उक्त सूचना पर कोतवाली टीम द्वारा मु0अ0सं0 258/2020 धारा 307/504 IPC से सम्बन्धित अभियुक्त निखिल सिंह पुत्र नारायण सिंह सा0 ब्रह्मस्थान थाना कोतवाली आजमगढ को करतालपुर तिराहे के पास भवरनाथ मोड़ के पास से पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त निखिल सिंह उपरोक्त की जामा तलाशी के दौरान एक अदद .315 बोर तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 296/2020 धारा 3/25 A. Act. पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1. निखिल सिंह पुत्र नारायण सिंह सा0 ब्रह्मस्थान थाना कोतवाली आजमगढ
बरामदगी
1. एक अदद देशी कट्टा .315 बोर, 1 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर,
पंजीकृत अभियोग का विवरण
1. मु0अ0सं0 – 296/2020 धारा 3/25 A. Act. थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम का विवरण
1. मनोज कुमार सिंह चौ.प्र. ब्रह्मस्थान थाना कोतवाली, आजमगढ़
2. विनय कुमार दुबे चौ.प्र. पहाड़पुर, थाना कोतवाली, आजमगढ़।