आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 29 अक्टूबर-- जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा रिओपन के सम्बन्ध में निर्देश जारी करते हुये, इनका अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये है।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकाल के अनुसार कान्टैक्ट ट्रेसिंग, हाउस टू हाउस सर्विलांस एवं कड़ा परिधीय नियंत्रण करते हुये कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। कन्टेनमेंट जोन में पुष्ट हुये कोविड-19 मरीज के सैम्पल कलेक्शन की तिथि से विगत 14 दिनों में कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी चिन्हित न होने पर उसे कन्टेनमेंट जोन की सूची से विमुक्त किये जाने के निर्देश हैं।
तत्क्रम में पिछले 14 या उससे अधिक दिवसों से कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी न चिन्हित होने के कारण 1-दुलारे के घर से योगेश के घर तक, मिरियारेहड़ा, सगड़ी, 2-राकेश कुमार यादव के घर के आस पास लछिरामपुर, सदर, 3-कुंवर प्रणव के घर के आस पास, घोरठ, सदर, 4-धोबी बस्ती, अम्बरपुर, निजामाबाद, 5-जिलाधिकारी आवास, हरिबंशपुर, नगर पालिका परिषद, आजमगढ़, 6-विरेन्द्र मिश्रा के घर के आस पास, हरिबंशपुर, नगर पालिका परिषद, आजमगढ,़ 7-विनय सिंह के घर के आस पास, उकरौड़ा, सदर, 8-प्रदीप सिंह के घर के आस पास, घोरठ, सदर, 9-रामाश्रय के घर के आस पास, चकनोनिया, सदर, 10-अब्दुल्ला अख्तर के घर के आस पास, गुलामी का-पुरा, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 11-रामाश्रय के घर के आस पास, मुजफ्फरपुर, सदर, 12-शंकर के घर के आस पास, कोलघाट, सदर, 13-अनूप के घर के आस पास, शिवाजी नगर, नगर पालिका परिषद आजमगढ,़ 14-प्रमोद तिवारी के घर के आस पास, गेलवारा, सदर, 15-सुवाष के घर के आस पास, आराजीबाग, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 16-जगदीश के घर के आस पास, मत्तनपुर, सदर, 17-रविन्द्र मौर्या के घर के आस पास, बिजौरा, सदर, 18-बैरक द्वितीय तल, पुलिस लाइन नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 19-आबादी खास, लसड़ाकला, मार्टीनगंज, 20-आदित्य नरायन के घर के आस पास, चण्डेश्वर, सदर, 21-उदयभान के घर के आस पास, जमीनभीख, सदर, 22-प्रेम प्रकाश के घर के आस पास, करतालपुर, सदर, 23-हरेन्द्र सिंह के मकान नं0 36 के आस पास, नगर पालिका कालोनी, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 24-बिजेन्द्र सिंह के घर के आस पास, हरिबंशपुर, नगर पालिका परिषद आजमगढ़ हाटस्पाट को बंद करते हुये कन्टेनमेंट जोन की कार्यवाही समाप्त की गयी। शासन द्वारा जारी आनलाॅक-4 के निर्देश जनपद के अन्य क्षेत्रों की भाॅति उपरोक्त क्षेत्रों में लागू होंगे।