आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 17 अक्टूबर-- जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा रिओपन के सम्बन्ध में निर्देश जारी करते हुये, इनका अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये है।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकाल के अनुसार कान्टैक्ट ट्रेसिंग, हाउस टू हाउस सर्विलांस एवं कड़ा परिधीय नियंत्रण करते हुये कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। कन्टेनमेंट जोन में पुष्ट हुये कोविड-19 मरीज के सैम्पल कलेक्शन की तिथि से विगत 14 दिनों में कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी चिन्हित न होने पर उसे कन्टेनमेंट जोन की सूची से विमुक्त किये जाने के निर्देश हैं।
तत्क्रम में पिछले 14 या उससे अधिक दिवसों से कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी न चिन्हित होने के कारण 1-कोइरी बस्ती के पास सड़क के उत्तर, बेलहाडीह, मेहनगर, 2-अभय फौजदार के घर के आस पास, सिविल लाइन, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 3-भानु प्रताप श्रीवास्तव घर के आस पास, कालीचैरा, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 4-ठाकुर बस्ती, मिर्जाआदमपुर, लालगंज, 5-बेला रोड मुख्य मार्ग, बउवापार, मार्टीनगंज, 6-अहिराना डोरीपुर, मार्टीनगंज, 7-जितेन्द्र के घर से लौटन के घर तक, रक्षपालपुर, निजामाबाद, 8-राधेश्याम शर्मा के घर के आस पास, हरिकिशुनपुर, सदर, 9-हरिलाल के घर के आस पास, परानापुर, सदर, 10-सच्चू राम के घर के आस पास, गेलवारा, सदर, 11-मुन्नी सिंह के घर के आस पास, हरिबंशपुर, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 12-झिगरू के घर के आस पास, इब्राहीमपुर, सदर, 13-अजीत पाण्डेय के घर के आस पास, नसीरुद्दीनपुर, सदर, 14-राजकुमार के घर के आस पास, बोहना, सदर, 15-पलवा नई बस्ती, कौड़िया, सगड़ी, 16-यादव बस्ती, बखरा एलवल, मेहनगर, 17-सामान्य बस्ती, पवनी खुर्द, मेहनगर, 18-सरोज बस्ती, माधोपुर धरांग, लालगंज, 19-डीहबाबा का पुरवा, अहिरौली, मार्टीनगंज, 20-सन्तु के घर के आस पास, पुसड़ा आइमा, सदर, 21-रामनरायन के घर के आस पास, मुण्डा, सदर, 22-आनन्द कुमार उपाध्याय के घर के आस पास, गोपालपुर, सदर, 23-डॉ0 मनीष धीरंगा के घर के आस पास, रैदोपुर, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 24-आफिसर्स कालोनी आवास संख्या बी-25 के आस पास, रैदोपुर, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 25-बृजेश सिंह के घर के आस पास, हीरापट्टी, सदर, 26-आफिसर्स कालोनी, आवास संख्या-डी 57 के आस पास, रैदोपुर, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 27-मनोज कुमार के घर के आस पास, कृष्णा नगर बलरामपुर, सदर, 28-अश्वनी दूबे के घर के आस पास, बसगित, सदर, 29-राय बस्ती, जोकहरा, सगड़ी, 30-ठाकुर बस्ती, जैतपुर, सगड़ी, 31-टंडिया छीही, सगड़ी, 32-यादव बस्ती, खेवासीपुर, मेहनगर, 33-अनुसूचित जाति बस्ती, खानपुर, निजामाबाद, 34-जमेतुल बनात खानकाह, बहरामपुर, नगर पंचायत जीयनपुर हाटस्पाट को बंद करते हुये कन्टेनमेंट जोन की कार्यवाही समाप्त की गयी।
जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि शासन द्वारा जारी अनलाक-5 के निर्देश जनपद के अन्य क्षेत्रों की भाॅति उपरोक्त क्षेत्रों में लागू होंगे।