Breaking News

जहानागंज:- अवैध तमंचा, जिन्दा कारतूस, व चोरी गयी बाइक के साथ 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना जहानागंज

आज़मगढ़। दिनांक 10.11.2020 को वादी राजेश राजभर पुत्रकल्पू राजभर ग्राम गोधौरा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ की लिखित तहरीर पर थाना स्थानीय पर अभिषेक यादव पुत्र रामचेत यादव ग्राम खोजापुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ के विरुद्ध मु0अ0स0 243/20 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया ।
दिनांक 12.11.2020 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह के आदेश के अनुपालन मे व पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्वेक्षण मे वांछित/वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में दिनांक 12.11.2020 को समय करीब 20.20 बजे मुखबिर की सूचना पर मु0अ0स0 243/20 धारा 379 भादवि थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ से सम्बन्धित अभियुक्त अभिषेक यादव पुत्र रामचेत यादव ग्राम खोजापुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ व अभियुक्त सन्तोष पासी पुत्र स्व0 दरोगा पासी ग्राम बिलाइच थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर को बजहा पुलिया से गिरफ्तार किया गया । जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त अभिषेक यादव पुत्र रामचेत यादव के कब्जे से 01 अदद तमंचा 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ व एक अदद मोटर साइकिल न0 UP 50 AU 3097 सुपर स्पलेण्डर सम्बन्धित मु0अ0स0 243/20 धारा 379 भादवि थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ का बरामद हुआ  । बरामदगी के आधार पर अभियुक्त सन्तोष पासी पुत्र स्व0 दरोगा पासी ग्राम बिलाइच थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर का नाम प्रकाश मे आया तथा मुकदमा उपरोक्त मे धारा 411 भादवि की बढोत्तरी की गयी । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 245/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अभिषेक यादव पुत्र रामचेत यादव ग्राम खोजापुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ पंजीकृत कर अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. अभिषेक यादव पुत्र रामचेत यादव ग्राम खोजापुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ
2. सन्तोष पासी पुत्र स्व0 दरोगा पासी ग्राम बिलाइच थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर

पंजीकृत अभियोगः

अभिषेक यादव

मु0अ0स0 245/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जहानागंज आजमगढ

आपराधिक इतिहासः

मु0अ0स0 243/20 धारा 379/411 भादवि थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः

1. उ0नि0 विजय नरायन त्रिपाठी
2. हे0का0 अऱविन्द यादव
3. का0 प्रवीण कुमार सिंह 
4. का0 संदीप वर्मा

और नया पुराने