आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- महराजगंज
आज़मगढ़। वादिनी द्वारा अपने खेत की जुताई हेतु सुखई के सहन के सामने से ट्रैक्टर लेकर जाने के की बात को लेकर अभियुक्तगण द्वारा वादिनी के पति सुदर्शन सिंह को गाली गुप्ता देते हुए लाठी डण्डे से बुरी तरह मारने पीटने, जिससे वादिनी के पति सुदर्शन सिंह पुत्र धर्मराज का मौके पर बेहोश हो जाने व बीच बचाव करने जाने वादिनी व रणविजय सिंह पुत्र सुदर्शन सिंह को भी मारना पीटना । जिसके आधर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 232/20 धारा 323, 504, 308 भादवि पंजीकृत किया गया।
वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये गये अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे के नेतृत्व में आज दिनांक 13.11.2020 को उ0नि0 मय हमराही कर्मचारीगण के साथ थाना हाजा से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र, दिपावली व धनतेरस पर्व के दृष्टिगत शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी तथा तलाश वांछित/वारंटी तथा देखभाल क्षेत्र पेंडिंग विवेचना मु0अ0सं0 232/2020 धारा 323,504,308 भादवि में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि मु0अ0सं0 232/2020 धारा 323,504,308 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त कालिका यादव शिवशंकरी तिराहा के पास मौजूद है इस सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 मय हमराही कर्मचारीगण के प्रस्थान कर शिवशंकरी तिराहा आये, तो एक व्यक्ति शिवशंकरी तिराहा के पास वृक्ष के नीचे चबूतरे पर बैठा था, पुलिस टीम द्वारा उक्त बैठे व्यक्ति को एकबारगी घेरकर पकड़ लिया गया तथा पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो पकड़ा गया व्यक्ति अपना नाम कालिका यादव पुत्र स्व0 रामलखन यादव सा0 पैकौली थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ बताया, पकड़ा गया व्यक्ति मु0अ0सं0 232/2020 धारा 323,504,308 भादवि नामित अभियुक्त है जिसे कारण गिरफ्तारी से अवगत कराते हुए समय करीब 10.20 बजे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0- 232/20 धारा 323, 504, 308 भादवि
गिरफ्तार अभियुक्त
कालिका यादव पुत्र स्व0रामलखन यादव सा0 पैकौली थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे के नेतृत्व उ0नि0 हौसिला प्रसाद सिंह, हे0का0 रमेश कुमार, का0 रामसरन