Breaking News

गम्भीरपुर:- गौ हत्या करने वाले 05 अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना गम्भीरपुर

आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एव वांछित/ ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी तथा अवैध शस्त्र/अवैध शराब व गोवंश की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में दिनांक 08.11.2020 को उ0नि0 तारकेश्वर राय मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र कस्बा बिन्द्राबाजार में मौजूद थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि ग्राम मंगरावा रायपुर में बेलाल के घर के बरामदे में उसके परिवार के सदस्य तथा अन्य व्यक्ति गाय काटकर भारी मात्रा में उसका मांस बेच रहे है मुखबीर की इस सूचना पर बिश्वास करके जरिये मोबाइल थाना कार्यालय को अवगत कराकर क्षेत्र में पूर्व से रवानाशुदा अधिकारी /कर्मचारीगण हे0का0 योगेन्द्र नाथ यादव व का0 अमरजीत यादव, हे0का0 राजेश यादव, का0 नौशाद अहमद व थाने पर मौजूद उ0नि0 लालसाहब सिंह, का0 मुकेश पाण्डेय, का0 मोनू कुमार, म0का0 गरिमा सिंह, म0का0 रेनू देवी व चौकी गोसाई की बाजार प्रभारी उ0नि0 श्री विजय प्रकाश मौर्य मय हमराह का0 रघुबीर यादव को बिन्द्राबाजार बुलाकर मकसद से अवगत कराते हुए मौके पर पहुँचा। मौके से बरामदगी 3 क्विन्टल 40 कि0ग्रा0 600 ग्राम गौ मांस व दो अदद गाय की ताजा खाल खुन लगा हुआ व दो अदद गाय का सिर खुन लगा हुआ व दो अदद इलेक्ट्रानिक मशीन तराजू व चार अदद दाँव / चापड व 05 अदद चाकू व 04 अदद मसकला ( रेती ) व लकड़ी का गोल ठेहा दो अदद व एक अदद देशी रिवाल्वर 32 बोर व एक अदद खोखा कारतूस 32 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर व दो अदद मो0सा0 तथा गिरफ्तारशुदा 4 नफर अभियुक्तगण व अभियुक्ता 1.असरफ पुत्र शमसुद्दीन 2. शमसुद्दीन पुत्र मोहम्मद 3. सितारा पत्नी शमसुद्दीन निवासीगण मंगरावा रायपुर, थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ 4. समीर पुत्र मारूफ निवासी कलन्दरपुर, थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ व एक नफर बाल अपचारी माजीद पुत्र निशार अहमद निवासी मगरावा रायपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ को हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान मानवाधिकार व उच्चतम न्यायालय के आदेशो निर्देशों का पालन किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. अशरफ पुत्र शम्सुद्दीन निवासी ग्राम मंगरावा रायपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ ।
2. शम्सुद्दीन पुत्र मुहम्मद निवासी ग्राम मंगरावा रायपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ ।
3. समीर पुत्र मारूफ निवासी ग्राम मंगरावा रायपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ ।
4. सितारा पत्नी सर्फुद्दीन निवासी ग्राम मंगरावा रायपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ ।
5. बाल आपचारी मजीद पुत्र नेसार अहमद निवासी थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ।

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0- 192/2020 धारा 307 भादवि व 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ ।

2. मु0अ0सं0- 193/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अशरफ थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ ।

बरामदगी

1. तीन कुन्तल 40 किलोग्राम 400 ग्राम गोमांश । 
2. एक अदद रिवाल्वर,एक अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर ।

गिरफ्तारी एव बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

1. उ0नि0 तारकेश्वर राय मय हमराह थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ ।
2. चौकी गोसाई की बाजार प्रभारी उ0नि0 श्री विजय प्रकाश मौर्य, थाना-गम्भीरपुर, आजमगढ़

और नया पुराने