Breaking News

पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने वाला शातिर अपराधी अवैध तमंचा कारतूस तथा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना जहानागंज

आज़मगढ़।  पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एव वांछित/ ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी तथा अवैध शस्त्र एव अवैध शराब की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में दिनांक 08.11.2020 को प्रभारी निरीक्षक जहानागंज श्रीमती ज्ञानू प्रिया मय हमराह द्वारा बजरहां पुलिया पर संदिग्ध व्यक्ति/संदिग्ध वाहन की चेकिंग की जा रही थी कि उसी दौरान मुखबिर ने आकर सूचना दिया कि थाना स्थानीय का अपराधी  महताब आलम  उर्फ आशिक पुत्र स्व0 शमीम ग्राम बरहतीर जगदीशपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ जो विगत कई वर्षो से पुलिस की नजरो से लुक छूप कर चोरी व नकबजनी करता है वह सठियाँव की तरफ से आ रहा है । इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्रुटि रहित चेकिंग के दौरान सठियाँव की तरफ से आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा रूकने का ईशारा करने पर मोटरसाइकिल खडी कर भागने लगा पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर अपने को पुलिस से घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान मारने की नियत से अपने पास लिये तमंचा से फायर कर दिया । पुलिस द्वारा प्रशिक्षित तरिके से अपना बचाव कर उक्त व्यक्ति को घेरकर आवश्यक बल प्रयोग कर समय 20.20 बजे गिरफ्तार किया गया । नाम पता पुछने पर अपना नाम महताब आलम उर्फ आशिक पुत्र स्व0 शमीम ग्राम बरहतीर जगदीशपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ बताया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमन्चा, दो अदद जिन्दा कारतूस  व एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर तथा एक अदद मोटरसाइकिल बरामद हुआ । पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला, गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर क्रमशः 1. मु0अ0स0 240/20 धारा 307 भादवि 2. मु0अ0सं0 241/20 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट तथा 3. मु0अ0सं0 242/20 धारा 41/411 भादवि पंजीकृत किया गया । अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण

महताब आलम पुत्र स्व0 शमीम निवासी ग्राम बरहतील जगदीशपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ ।

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0- 240/2020 धारा 307 भादवि थाना जहानागंज जनपद आजमगढ ।
2. मु0अ0सं0- 241/2020 धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट थाना जहानागंज जनपद आजमगढ ।
3. मु0अ0सं0- 242/2020 धारा 41/411 भादवि थाना जहानागंज जनपद आजमगढ ।

आपराधिक इतिहास 

1-मु0अ0सं0 220/17  धारा 380/411 भादवि  थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
2- मु0अ0सं0 2/18 धारा 41/411  थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
3-मु0अ0सं0 180/18  धारा 380/457  थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ 
4-मु0अ0सं0 214/18 धारा- 8/20 NDPS Act  थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ 
5-मु0अ0सं0 230/19 धारा- 8/20 NDPS Act  थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
6- मु0अ0सं0 42/20 धारा 380/457  थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ 
7. मु0अ0सं0- 240/2020 धारा 307 भादवि थाना जहानागंज जनपद आजमगढ ।
8. मु0अ0सं0- 241/2020 धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट थाना जहानागंज जनपद आजमगढ ।
9. मु0अ0सं0- 242/2020 धारा 41/411 भादवि थाना जहानागंज जनपद आजमगढ ।

बरामदगी

1. एक अदद तमंचा,एक अदद खोखा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
2. एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल बिना नम्बर ।

गिरफ्तारी एव बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक ज्ञानू प्रिया मय हमराह थाना जहानागंज जनपद आजमगढ।

और नया पुराने