आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना कोतवाली
आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराधियों व अवैध रुप से पटोखों व विस्फोटक साम्रगी के भण्डारण एव विक्री आदि के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जनपद आजमगढ़ व क्षेत्राधिकारी नगर जनपद आजमगढ़ के दिशा निर्देशन में 09.11.2020 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री के0के0 गुप्ता के सतत पर्यवेक्षण में उ0नि0 श्री विनय कुमार दुबे व उ0नि0 श्री शिव कुमार कुशवाहा मय हमराह के क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि जरिए मुखविर सूचना पर सात व्यक्तियों को दो स्थानों मुकेरीगंज व जामा मस्जिद के पास से समय करीब 17.00 बजे भारी मात्रा में बिना अनुमति के भण्डारण किये पटाखों व अन्य विस्फोटक सामग्रीयों के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 311/20 धारा 5/6क/9ख विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1984 बनाम मनोज कुमार चौरसिया पुत्र कन्हैया लाल चौरसिया निवासी आसिफगंज थाना कोतवाली जनपद आजमगढ तथा मु0अ0सं0- 312/20 धारा 5/6ए/9बी विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1984 बनाम नवी सरवर उर्फ मु0अली भुठ्ठु पुत्र सदरूद्दीन निवासी मुकेरीगंज थाना कोतवाली जनपद आजमगढ आदि 06 नफर के पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ करने पर बताये कि हमलोग पटाखा व अन्य विस्फोटक पदार्थो का भण्डारण करके दीपावली व छठ त्यौहार पर बेचने के फिराक में थे कि आप लोगो द्वारा पकड़ लिया गया ।
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 –311/20 धारा 5/6ए/9बी विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1984 बनाम
मनोज कुमार चौरसिया पुत्र कन्हैया लाल चौरसिया निवासी आसिफगंज थाना कोतवाली जनपद आजमगढ
2. मु0अ0सं0-312/20 धारा 5/6ए/9बी विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1984 बनाम
1.नवी सरवर उर्फ मो0अली भुट्टू पुत्र सदरुद्दीन निवासी मुकेरीगंज पालिटेक्निक चौराहा थाना कोतवाली आजमगढ़ 2.सलमान पुत्र नसरुद्दीन निवासी मुकेरिगंज थाना कोतवाली आजमगढ़
3.आमिर पुत्र नसरुद्दीन निवासी मुकेरिगंज थाना कोतवाली आजमगढ़
4.असफाक अहमद पुत्र अब्दुल राशिद निवासी मुकेरिगंज थाना कोतवाली आजमगढ़
5.संतोष कुमार पुत्र रामानन्द निवासी अतरैठ थाना अतरौलिया आजमगढ़
6.आदित्य कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी अतरैठ थाना अतरौलिया आजमगढ़
बरामदगी
1. 08 बोरी में विभिन्न प्रकार के पटाखे ( अभियुक्त मनोज चौरसिया के कब्जे से)
2. 4 कार्टून में भिन्न भिन्न मार्का के पटाखा एवं विस्फोटक सामग्री ( अभियुक्त नवी सरवर आदि 06 अभि0 के कब्जे से)
गिरफ्तार करने वाले टीम का विवरण
1. उ0नि0 श्री विनय कुमार दुबे मय हमराह थाना कोतवाली जनपद आजमगढ ।
2. उ0नि0 श्री शिवकुमार कुशवाहा मय हमराह थाना कोतवाली जनपद आजमगढ ।
