Breaking News

पुलिस मुठभेड़ में तीन अदद अवैध तमंचा व कारतूस तथा मोटरसाइकिल के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना कोतवाली

आज़मगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह* के द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ़ व क्षेत्राधिकारी नगर जनपद आजमगढ़ के दिशा निर्देशन में दिनांक 09.11.2020  कोतवाली पुलिस टीम  द्वारा मूखबीर की सूचना पर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहे तीन शातिर अपराधियों 1. उमर शाहजहां पुत्र अहमद शाहजहां उर्फ गुड्डू निवासी मोहल्ला जालन्धरी थाना कोतवाली आजमगढ़ 2. दिपक यादव पुत्र निफीकीर यादव निवासी ग्राम बछवार थाना बिलरियागंज आजमगढ़ 3. रजत सिंह पुत्र समीर सिंह निवासी ग्राम गद्दोपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ को ज्ञानू सिंह की गद्दी के पास बन्धा तिराहे के पास से मुठभेड़ के दौरान तीन अवैध असलहे व जिन्दा व खोखा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया गया व इनके कब्जे से एक अदद अपाची मोटरसाईकिल नं0- UP 50 AV 2111 को बरामद किया गया । उपरोक्त तीनों बदमाश पुलिस बल को देखकर पकड़े जाने के डर से पुलिस बल पर लक्ष्य कर फायर करने किये । पुलिस बल द्वारा प्रशिक्षित तरिके से अपना बचाव कर तीनों अपराधियों को समय 21.30 बजे गिऱफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगण पुछताछ में दिनांक 08.11.2020 को हाफिजपुर के पास एक बुजुर्ग महिला की सोने की चैन स्नैचिंग करके इसी बरामद मोटरसाईकिल से भाग गये थे ।

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0-313/20 धारा 307/34 भादवि थाना कोतवाली जनपद आजमगढ ।
2. मु0अ0सं0- 314/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जनपद आजमगढ ।
3. मु0अ0सं0- 315/20 धारा 7/25आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जनपद आजमगढ ।
4. मु0अ0सं0- 316/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट  थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ ।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. उमर शाहजहां पुत्र अहमद शाहजहां उर्फ गुड्डू निवासी मोहल्ला जालन्धरी थाना कोतवाली आजमगढ़ 
2. दिपक यादव पुत्र निफीकीर यादव निवासी ग्राम बछवार थाना बिलरियागंज आजमगढ़ 
3. रजत सिंह पुत्र समीर सिंह निवासी ग्राम गद्दोपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़

बरामदगी

1. एक अदद रिवाल्वर .38 बोर 
2. एक अदद तमंचा .315 बोर मय एक अदद जिन्दा व खोखा कारतूस 315 बोर 
3. एक अदद .32 बोर तमंचा एक-एक अदद जिन्दा व खोखा कारतूस .32 बोर

4. एक अदद मोटरसाईकिल नं0- UP 50 AV 2111 अपाची

गिरफ्तार करने वाले टीम का विवरण

प्रभारी निरीक्षक श्री कृष्ण कुमार गुप्ता मय हमराह थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ ।

और नया पुराने