आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना तरवां
आज़मगढ़। दिनांक 14.08.2020 को ग्राम बांसगाव मे मौजुदा ग्राम प्रधान सत्यमेव जयते कि बदमाशो द्वारा निर्मम तरिके से कि गयी हत्या के परिपेक्ष मे दिनांक 20.08.2020 को भीम आर्मी संगठन के जिला अध्यक्ष संतोष सिहानिया व जिला सचिव धर्मवीर भारती के नेतृत्व मे 500 से 600 नाम पता अज्ञात उपद्रवियो के द्वारा धरना/प्रर्दशन किया गया जिसमे शान्ति व्यवस्था मे लगे ड्युटीरत पुलिस कर्मियो के उपर गाली गुप्ता देते हुये ईट पत्थरो व अवैध असलहो से जान से मारने कि नियत से फायर व हमला किया गया जिससे वहा भगदड व अफरा तफरी का महौल उत्पन्न हो गया तथा उपद्रवियो द्वारा वर्तमान मे चल रहे कोविड 19 अधिनियम का उल्लघंन किया गया । इससे स्पष्ट होना कि उक्त धरना प्रदर्शन मे उपद्रवियो के साथ गौतम कुमार पुत्र रामशब्द सा0 भुवालपुर थाना तरवां जनपद आजमगढ़ शामिल रहा।
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ द्वारा चलाये जा रहे वांछित/वारन्टी की गिरफ्तारी के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी लालगंज के निर्देशन में मै प्रभारी निरीक्षक मय हमराही मय सरकारी बुलेरो मय चालक के साथ थाना हाजा से प्रस्थान कर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व अज्ञात अभियुक्तगण की सुराग रसी पता रसी मे ग्राम बेल्हाडीह मे मौजूद था तभी मुखबीर खास आकर बताया कि साहब मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित एक अभियुक्त गौतम कुमार पुत्र रामशब्द सा0 भुवालपुर थाना तरवां जनपद आजमगढ़ इस समय अपने घर पर मौजुद है अगर आप जल्दी करेंगे तो वह पकडा जा सकता है कि मुखबिर खास के बातो पर विश्वास करके प्रभारी निरीक्षक मय हमराही मय सरकारी बुलेरो मय चालक के साथ तथा मुखबिर खास को साथ लेकर ग्राम भुवालपुर के लिये चल दिये ग्राम भुवालपुर पहुचने पर मुखबिर खास भलाई बुराई के डर से अभियुक्त का घर दिखाकर 20 कदम पहले ही हट बढ गया वही पर गाडी खडा कर मै प्रभारी निरीक्षक मय हमराह पुलिस बल के साथ अभियुक्त के घर पहुचा तो अभियुक्त के दारवाजे पर एक लडका जिसकी उम्र करीब 23 वर्ष है बैठा था तथा एका एक हम पुलिस वालो को देखकर चारपायी से उठकर घर मे भागने का प्रयास किया जिसको मौके पर ही हमाराही कर्म0गण कि मदद से घेरकर पकड लिया गया , उसका नाम पता पुछा गया तो अपना नाम गौतम कुमार पुत्र रामशब्द राम सा0 भुवालपुर थाना तरवां जनपद आजमगढ़ बताया जो मु0अ0स0136/2020धारा147/148/149/332/353/336/307/504/506/427/34/269/188 भा0द0वि0 व 7CLA ACT व 3 महामारी अधिनियम थाना तरवा जनपद आजमगढ मे अभियुक्त उपरोक्त का नाम विवेचना से प्रकाश मे आया है इस सम्बन्ध मे गौतम कुमार उपरोक्त को 91 सीआरपीसी की नोटिस दी गयी उक्त नोटिस के सम्बन्ध मे अभियुक्त गौतम कुमार उपरोक्त के द्वारा कोई जबाब नही दिया गया जिसे कारण गिरफ्तारी बताकर उक्त अभियोग मे समय करीब 11.30 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया ।गिरफ्तारी के समय मा0 उच्चतम न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशो निर्देशो का अक्षरशः पालन किया गया तथा अभियुक्त कि गिरफ्तारी कि सुचना मौके पर उसके पिता रामशब्द राम को दिया गया।
गिरफ्तारी का स्थान - ग्राम भुवालपुर थाना तरवां जनपद आजमगढ़
पूछताछ का विवरण – अभियुक्त गौतम कुमार पुत्र रामशब्द राम सा0 भुवालपुर थाना तरवां जनपद आजमगढ़ करीब 23 वर्ष द्वारा पूछताछ अपने जुर्म का इकबाल किया है अतः अभियुक्त सुरेश यादव का बयान धारा 164 द.प्र.स. में कलमबन्द कराया जाना आवश्यक प्रतीत होता है ।
.पंजीकृत अभियोग
1- मु0अ0स0136/2020धारा147/148/149/332/353/336/307/504/506/427/34/269/188 भा0द0वि0 व 7CLA ACT व 3 महामारी अधिनियम थाना तरवां जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्त –
1- गौतम कुमार पुत्र रामशब्द राम सा0 भुवालपुर थाना तरवां जनपद आजमगढ़ करीब 23 वर्ष
फरार अभियुक्त–
1.संतोष कुमार सिंहानिया पुत्र अज्ञात सा0 सिंहपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़
2. धर्मवीर भारती पुत्र अज्ञात सा0 सिसड़ी थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़
3. अंगद भारती पुत्र रामध्यान सा0 मुसवा थाना तरवां आजमगढ़
4. पंकज कुमार भारती पुत्र रामकुमार राम सा0 रस्तीपुर थाना तरवा आजमगढ़ 5. 500 से 600 उपद्रवी नाम व पता अज्ञात ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम – प्र0नि0 स्वतन्त्र कुमार सिंह मय हमराह थाना-तरवां, जनपद-आजमगढ़ ।
