आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 07 नवंबर-- जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया है कि शैक्षिक सत्र 2020-21 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत जनपद के जिन शिक्षण संस्थाओं द्वारा अभीतक मास्टर डाटा डिजिटल लाॅक नहीं हो पाया है, उन संस्थानों को सम्बन्धित विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेंसी के माध्यम से मास्टर डाटा को लाॅक करने की अंतिम तिथि 12 नवम्बर 2020 तक शासन द्वारा तिथि निर्धारित की गयी है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जनपद के समस्त शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया है कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्कप्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत जिन शिक्षण संस्थाओं द्वारा अभी तक मास्टर डाटा डिजिटल लाॅक नहीं हो पाया है, उन संस्थानों को सम्बन्धित विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेंसी के माध्यम से मास्टर डाटा को लाॅक करने की अंतिम तिथि 12 नवम्बर 2020 तक अवश्य लाॅक करा लें, अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित संस्था पूर्णतया उत्तरदायी होगी।