Breaking News

छात्रवृत्ति के लिए छात्रों के स्पेलिंग, स्पेस सम्बन्धी त्रुटियों का आलनाईन सत्यापन किये जाने की व्यवस्था दी गयी है।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 07 नवंबर-- जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि शैक्षिक सत्र 2020-21 में पूर्वदशम/दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत आनलाईन आवेदन पत्रों में आधार प्रमाणीकरण हेतु निर्धारित तीन बार से अधिक सुविधा प्रदान किये जाने एवं स्पेलिंग सम्बन्धी गलती को सत्यापित किये जाने की व्यवस्था दी गयी है। 
उन्होने जनपद के समस्त शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया है कि पूर्वदशम/दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्कप्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत जिन छात्रों का डाटा स्पेलिंग, स्पेस एवं कु0/मिस तथा सरनेम मे परिवर्तन किया गया है, वे छात्र/छात्राओं का प्रार्थना पत्र आधार कार्ड की छायाप्रति तथा हाईस्कूल का अंक पत्र या प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ अनुसूचित जाति/अनु0 जनजाति/सामान्य वर्ग के कार्यालय, जिला समाज कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग के छात्र कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, एवं अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आजमगढ़ में जमा करना सुनिश्चित करें, जिससे छात्रों के स्पेलिंग, स्पेस सम्बन्धी त्रुटियों का आलनाईन सत्यापन किया जा सकें।

और नया पुराने