आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- मेहनगर
आज़मगढ़। प्र0नि0 प्रशान्त श्रीवास्तव व उ0नि0 विरेन्द्र यादव मय हमराही फोर्स के जयनगर तिराहे पर अपराध व अपराधियो के बारे मे बात कर रहे थे कि मुखबिर खास आया और बताया कि साहब आप के थाना पर दिनांक 4.11.2020 को पंजीकृत मो0सा0 चोरी के मुकदमे मे अज्ञात चोरो द्वारा एक मो0सा0 HFडिलक्स चोरी कर ली गयी थी। कुल दो मो0सा0 पर दो व्यक्ति सवार होकर चोरी की मो0सा0 को बेचने के लिये अक्षैबर नहर पुलिया से आजमगढ़ जाने की फिराक मे है। जिनके पास नाजायज कट्टा भी है।की सूचना पर अक्षैबर नगर पुलिया के पास जाकर गाड़ाबन्दी करके गम्भीर घटना के अंजाम हेतु जाये जा रहे चोरी की दो मोटरसाईकिलो पर चार सवार व्यक्तियो मे से दो को को साहसी मुठभेड़ मे सिखलाये गये तरीको एवं हिकमत अमली से अपना बचाव करते हुए सुबह समय 6.30 बजे मौके पर ही दबोच लिया गया। तथा दो अभियुक्त कोहरे का फायदा उठाते हुए भागने मे सफल रहे। जिनके पास से चोरी की दो मोटर साईकिल एक तमांचा .303 बोर, व एक अदद खोखा कारतूस .303 बोर तथा दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ एक अदद तमंचा 303 बोर जिन्दा व खोखा कारतूस व एक अदद तमांचा 12 बोर मय जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध मु0अ0सं0 175/20,176/20,177/20 पंजीकृत किया गया।
आजदिनांक 08.11.2020 प्र0नि0 प्रशान्त कुमारव उ0नि0 विरेन्द्र यादव मय हमराही फोर्स के देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित अभि0 चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन मे ग्राम गौरा जाने वाली पुलिया के पास मौजूद थे।कि जरिये मुखबीर खास कि सूचना पर अक्षैबर नहर पुलिया के पास जाकर गाडा बन्दी कर के गाड़ी को बेचने हेतु जाये जा रहे दो चोरी की मोटरसाईकिलो पर चार सवार व्यक्तियो को साहसी मुठभेड़ मे सिखलाये गये तरीको एवं हिकमत अमली से अपना बचाव करते हुए चारो अभियुक्तो को सुबह समय 6.30 बजे मौके पर ही दबोच लिया गया।