Breaking News

बरदह:- 4.20 लाख रूपये (42 ग्राम हेरोईन) के साथ एक अभियुक्त गिफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-बरदह

आज़मगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी विषयक अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी के कुशल निर्देशन में दिनांक 07.11.2020 को उ0नि0 संजय सिह मय हमराह हे0का0 नरेन्द्र नाथ मिश्रा  का0 अनुपम सिह का0 योगेन्द्र यादव द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वाहन की चेकिंग हेतु सरायमोहन स्थित बेसो नदी पुल के पहले मौजूद थे कि उसी दौरान मुखबीर ने सूचना दिया  कि वादिल बाबा मंदिर के पास एक व्यक्ति खडा है उसके पास हेरोइन है  । मुखबीर की इस सूचना पर पूर्व से क्षेत्र मे हेड कांस्टेबल नाथ मिश्र व कां0 योगेन्द्र यादव को बुलाकर सूचना से अवगत कराया गया । तत्पश्चात पुलिस बल द्वारा मुखबीर के बताए हुए स्थान पर पहुंचे कि उक्त व्यक्ति द्वारा अचानक पुलिस बल को देखकर पीछे मुडकर तेज कदमो से बेसो नदी पुल की ओर जाने लगा जिसे वादिल बाबा स्थान के पास से घेरकर आवश्यक बल प्रयोग कर समय करीब 17.20 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम कयूम पुत्र नईम निवासी ग्राम बक्सपुर थाना बरदह जिला आजमगढ  बताया । मौके पर तलाशी से अभियुक्त के पास से एक पन्नी मे 42 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर पर मु0अ0सं0 274/20 धारा 8/21 NDPS  ACT पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पूछताछ का विवरण- अभियुक्त ने पूछताछ  बताया कि  बरामद हेरोइन मै वाराणसी से लाकर आसपास के इलाकों में फूटकर बेचता हूँ । बेचने से प्राप्त पैसे से  मै अपना तथा अपने परिवार के लोगो का भरण पोषण करता हूँ ।

पंजीकृत अभियोग

 मु0अ0सं0 274/20 धारा 8/21 NDPS  ACT थाना बरदह जनपद आजमगढ़ ।

आपराधिक इतिहास

 मु0अ0स0 78/2001 धारा 323,336,352,504,506 भादवि
 मु0अ0स0 744/11 धारा 147,323,504,506, भादवि 
मु0अ0स0 221/15 धारा 379,411 भादवि व 11 पशु क्रुरता अधि0 
मु0अ0स0 222/15 धारा 3/5ए/8 गो0नि0अ0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 मु0अ0स0 257/15   110जी सीआरपीसीमु0अ0स0  236/19 धारा 60 आबकारी एक्ट

गिरफ्तार अभियुक्त

कयूम पुत्र नईम निवासी ग्राम बक्सपुर थाना बरदह जिला आजमगढ 

बरामदगी

42 ग्राम हिरोइन

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 संजय सिह मय हमराह थाना बरदह जनपद आजमगढ ।

नोट- बरामद हेरोइन का अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मे कीमत लगभग 4 लाख 20 हजार रूपये है ।

और नया पुराने