Breaking News

मिशन शक्ति अभियान के तहत जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। जीयनपुर कोतवाली पुलिस द्वारा मिशन शक्ति के माध्यम से अभियान चलाकर नौशहरा मोहल्ले में मदरसे तनवीर उल उलूम में लगभग 200 छात्राओं को जागरूक किया गया।
इस अभियान में कांस्टेबल अंकित सिंह, महिला कॉन्स्टेबल साधना और प्रियंका गुप्ता ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि- कि बेटियां आजकल पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं । समाज में फैली बुराइयों को देखते हुए चुप बैठने की बजाय उनके खिलाफ आवाज उठाना बहुत ही जरूरी है । अगर किसी को कहीं भी महिला या बेटी के साथ बदसलूकी होते हुए दिखाई दे तो वह तुरंत ही महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181 या डायल 112 पर कॉल करके पुलिस प्रशासन को अवगत कराएं ।

और नया पुराने