Breaking News

राहत वितरण में लेखपाल पर भेदभाव का आरोप, कटान पीड़ितों ने एसडीएम सगड़ी को सौंपा शिकायती पत्रक।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़। सगड़ी तहसील के देवारा खासराजा के त्रिलोकी पुरवा के  कटान पीड़ित दर्जनों लोगों ने आपदा राहत वितरण में लेखपाल पर भेदभाव बरतने का आरोप लगाया है। मंगलवार को उपजिलाधिकारी सगड़ी को शिकायती पत्र देकर कटान पीड़ितों ने तत्काल राहत देने की मांग की।
 देवारा खास राजा त्रिलोकी के पुरवा के दर्जनों लोग मंगलवार को तहसील पर उपस्थित हुए ।उपजिलाधिकारी सगड़ी अरविंद कुमार सिंह को शिकायती पत्र देकर कहा कि घाघरा नदी की बाढ़ से हम लोगों का आवास कटकर धारा में बह गया था ।लेखपाल द्वारा इसका सर्वे भी किया गया था। आसपास के लोगों को आपदा राहत की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है जबकि हम लोगों को अब तक राहत राशि प्राप्त नहीं हुई है।
 लेखपाल द्वारा भेदभाव बरता जा रहा है । इसकी जांच करा कर तत्काल हम लोगों को भी राहत राशि उपलब्ध कराई जाए।
 शिकायत करने वालों में संजय पुत्र रामबुघ राजेंद्र पुत्र रामसमुझ, जयराम पुत्र लक्षीराम, कोमल पुत्र सकलू ,मीरा पत्नी रामदरस, सकलू पुत्र रामबुज आदि थे।

और नया पुराने