आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- महराजगंज
आज़मगढ़। वादिनी द्वारा अपने खेत की जुताई हेतु सुखई के सहन के सामने से ट्रैक्टर लेकर जाने के की बात को लेकर अभियुक्तगण द्वारा वादिनी के पति सुदर्शन सिंह को गाली गुप्ता देते हुए लाठी डण्डे से बुरी तरह मारने पीटने, जिससे वादिनी के पति सुदर्शन सिंह पुत्र धर्मराज का मौके पर बेहोश हो जाने व बीच बचाव करने जाने वादिनी व रणविजय सिंह पुत्र सुदर्शन सिंह को भी मारना पीटना । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 232/20 धारा 323, 504, 308 भादवि पंजीकृत किया गया।
वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये गये अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे के नेतृत्व में आज दिनांक 06.11.2020 को उ0नि0 मय हमराहीगण के साथ थाना से रवाना होकर तलाश वांछित/वारंटी तथा देखभाल क्षेत्र पेंडिंग विवेचना मु0अ0सं0 232/20 धारा 323, 504, 308 भादवि में मामूर थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त चन्द्रिका यादव पुत्र स्व0 रामलखन यादव सा0 पैकौली थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ अपने घर पर मौजूद हैं, इस सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 मय हमराही कर्मचारीगण के प्रस्थान कर ग्राम पैकौली आये, तो एक व्यक्ति घर के बाहर खड़ा दिखाई दिया जिसे पुलिस द्वारा एकबारगी घेरकर पकड़ लिया गया तथा पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो पकड़ा गया व्यक्ति अपना नाम चन्द्रिका यादव पुत्र स्व0रामलखन यादव सा0 पैकौली थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ बताया, अभियुक्त उपरोक्त को मु0अ0सं0 232/2020 धारा 323,504,308 भादवि का अपराध बताकर समय करीब 07.20 बजे सुबह हिरासत पुलिस मे लिया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
चन्द्रिका यादव पुत्र स्व0रामलखन यादव सा0 पैकौली थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0- 232/20 धारा 323, 504, 308 भादवि
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
SHO गजानन्द चौबे के नेतृत्व में उ0नि0 हौसिला प्रसाद सिंह, हे0का0 उमाकान्त यादव, हे0का0 रमेश कुमार, का0 राकेश यादव