आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- बरदह
आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह* द्वारा अपराध नियंत्रण एव अवैध असलहो की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर जनपद आजमगढ पंकज पाण्डेय एव क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल निर्देशन में दिनांक 05.11.2020 को उ0नि0 शमशाद अली मय हमराह का0 कृष्णचन्द व का0 जीतेन्द्र सिह के द्वारा रोड गश्त व तलाश वांछित एवं संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिग करते हुए मुक्तिपुर होते हुए ग्राम बीकापुर से राजागंज की तरफ आ रहे थे कि जैसे ही पुलिस टीम बेसो नदी पुल पर चढने वाली थी कि सामने से राजागंज की तरफ से एक व्यक्ति आ रहा था जो पुलिस टीम को देख कर पीछे मुड कर भागने लगा । संदेह होने पर उक्त व्यक्ति को पुल से राजागंज की तरफ भागते समय समय 19.00 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम सकलैन अहमद पुत्र इरशाद अहमद निवासी ग्राम ऊसरी खुर्रमपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ बताया । मौके पर तलाशी से अभियुक्त के पास से एक तमंचा देशी 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 269/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्त से पुछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आय़ा कि अभियुक्त द्वारा अवैध तमंचा बेचकर अपना व अपने परिवार के लोगो का भरण पोषण करता है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
सकलैन अहमद पुत्र इरशाद अहमद ग्राम उसरी खुर्रमपुर थाना बरदह आजमगढ।
बरामदगी
एक अदद देशी तमंचा 315 बोर व 1 अदद जिन्दा कारतूस
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0स0 269/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बरदह जनपद आजमगढ
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0स0 10/17 धारा 379 भा0द0वि0
2. मु0अ0स0 65/19 धारा 4/25 शस्त्र अधि0
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 शमशाद अली मय हमराह थाना बरदह जनपद आजमगढ ।