Breaking News

दीदारंगज:- जिलाबदर अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना दीदारंगज

आज़मगढ़। अपर जिला जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन महोदय के न्यायालय के वाद संख्या 00864/2020 सरकार बनाम शमशाद दिनांक 7.10.2020 को अभियुक्त शमशाद पुत्र अब्दुल सा0 दरिया पुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ को 6 माह के लिये जिलाबदर किये जाने के आदेश प्रदान किया गया था । उक्त आदेश के क्रम में अभियुक्त शमशाद को दिनांक 11.10.2020 को उक्त आदेश की प्रति तामिल करायी गयी थी । 
आज दिनांक 6.11.2020 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वान्छित , ईनामिया अभियुक्तो , जिलाबदर की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियुक्तो की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में थाना स्थानीय से उ0नि0 सच्चन राम मय हमराह क्षेत्र मे मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि जिलाबदर से सम्बन्धित अभियुक्त शमशाद पुत्र अब्दुल सा0 दरियापुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ अपने घर पर मौजुद है इस सूचना पर विश्वास करके उ0नि0 मय हमराह के अभियुक्त के घर पर पहुचे तो अभियुक्त अपने घर के बाहर कुर्सी पर बैठा मिला जिसके द्वारा जिलाबदर की नोटिस तामिल हो जाने के उपरान्त भी घर पर मौजुद रहकर आदेश निर्देश का पालन नही किया गया जो धारा 10 उ0प्र0 गुडागर्दी नियन्त्रण अधिनियम का अपराध है का बोध कराकर अभियुक्त को मा0 सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के आदेशों एवं निर्देशों का पालन करते हुये नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया तथा अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

शमशाद पुत्र अब्दुल सा0 दरियापुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़

पंजीकृत अभियोगः-

मु0अ0सं0 182/2020 धारा 10 उ0प्र0 गुडागर्दी नियन्त्रण अधिनियम  1970 थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।

आपराधिक इतिहास अभियुक्त

1. मु0अ0सं0 106/15 धारा 3ए/5/8 गोवध निवारण अधिनियम  
2. मु0अ0सं0 107/15 धारा 147,148,336,353,504,506 भादवि व 7 सीएलए एक्ट 
3. मु0अ0सं0 182/2020 धारा 10 उ0प्र0 गुडागर्दी नियन्त्रण अधिनियम 1970 गुण्डा अधिनियम 

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-

1. उ0 नि0 सच्चन राम थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ 
2. का0 प्रमोद यादव
3. का0 दीपू शर्मा

और नया पुराने