Breaking News

जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने कि आत्महत्या झाडिय़ों में मिला शव।

हमीरपुर

रिपोर्टर-सद्दाम हुसैन

हमीरपुर:05अक्टूबर2020-----जनपद हमीरपुर के बिवाँर थाना क्षेत्र के भरखरी गांव के युवक ने आज जहरीला पदार्थ सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के मुताबिक मृतक हरिकांत पुत्र सुखलाल प्रजापति(उम्र लगभग 36वर्ष) निवासी भरखरी थाना बिवार कल दिनाँक 04/11/2020 को समय करीब 09 बजे अपनी बड़ी बहन के यहाँ भेड़ी जलालपुर जाने की बात कह कर घर से निकले गया था मगर वह बहन के यहाँ ना जाकर खेतों में चला गया और  आज दिनाँक 05/11/2020 को समय करीब 04 बजे मृतक की पत्नी गीता जब खेत देखने के लिए अपने खेतों पर गई तो हरिकांत पास की ही बबूल की झाड़ियों में मृत अवस्था में पड़ा था। मृतक की पत्नी देखकर सन्न रह गई।मृतक के  पास से ही सल्फास की गोलियां, एक गिलास,बीड़ी,माचिस,गुटखा और कुछ कपड़े पड़े मिले है।
पुलिस का कहना है कि चूंकि मृतक के पास से सल्फास की गोलियां और शराब की बोतल  मिली है।प्रथम दृश्यया जहर खाकर आत्महत्या की संभावना प्रतीत हो रही है। मृतक के 03 लड़के व 01 लड़कीं हैं। पुलिस को सूचना मिलने ही थाना बिवार की पुलिस मौके पर पहुचकर शव को कब्जे मे लेकर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

और नया पुराने