Breaking News

ओवरलोड वाहनों तथा अनफिट वाहनों पर लगातार प्रवर्तनीय कार्रवाई की जाए-जिलाधिकारी

हमीरपुर।

रिपोर्टर-सद्दाम हुसैन

हमीरपुर :07 नवम्बर 2020-------हमीरपुर में आज जिलाधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न हुई।
      इस बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि बीएसए व डीआईओएस द्वारा सभी वाहनधारी विद्यालयों की लिस्ट  एआरटीओ को उपलब्ध कराई जाए। 
उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर गठित विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जाए, इस हेतु सभी संबंधित विद्यालयों को पत्र प्रेषित किया जाए। उन्होंने विद्यालय के सभी वाहनों में निर्धारित सभी मानक एवं वैध प्रपत्र रखे जाने हेतु बीएसए व डीआईओएस द्वारा निर्देशित किया । उन्होंने कहा कि एआरटीओ द्वारा सभी विद्यालय वाहनों को नोटिस जारी कर अनफिट वाहनों को सही कराया जाए तथा कैंप लगाकर सभी वाहनों का फिटनेस आदि की जांच की जाए ।  असुरक्षित व अनफिट वाहनों पर प्रवर्तनीय कार्रवाई की जाए।
   जिलाधिकारी ने कहा कि दुर्घटना सहायता के लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित किया जाए । जिले के सभी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व जिला अस्पतालों पर सड़क सुरक्षा से संबंधित गुड समेटेरियन से संबंधित वॉल पेंटिंग अथवा बोर्ड आदि लगवाया जाए। 
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि  दुर्घटना बाहुल्य स्थलों / हॉट स्पॉट का चिन्हांकन कर वहां पर यातायात संकेतक आदि लगवाए जाएं । यमुना व बेतवा नदी पर बने पुल के दोनों ओर रात्रि दुर्घटना को रोके जाने हेतु रेडियम आदि लगवाया जाए । जिलाधिकारी ने कहा कि ओवरलोड वाहनों तथा अनफिट वाहनों पर लगातार प्रवर्तनीय कार्रवाई की जाए।  नशे में  वाहन चलाने वाले लोगों पर कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चलाया जाए।
    इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने जरूरी दिशा निर्देश दिए।
    बैठक में अपर जिलाधिकारी विनय प्रकाश श्रीवास्तव ,सीएमओ डॉ आर के सचान, एआरटीओ प्रवर्तन व प्रशासन ,जिला विद्यालय निरीक्षक तथा अन्य संबंधित मौजूद रहे ।



और नया पुराने