Breaking News

जीयनपुर में नहीं रूक रहा सुअरों का आतंक, कई बार हो चुकी शिकायत नहीं हुआ समाधान।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। नगर पंचायत जीयनपुर में कस्बे के अंदर सुअर मालिक बेखौफ होकर सैकड़ो की संख्या में सुअर छोड कर विवाद उत्पन्न कराने के फिराक में लगे हैं । बता दें की नगर पंचायत जीयनपुर में सालों से सुअरों का आतंक इतना अधिक हो गया है की आम जनमानस का सड़क पर चलना मोहाल हो गया है । सुअर पूरे दिन मुस्लिम बस्तियों में घूमती रहती है लोगों के घरों में बसेरा बना ले रही है, लेकिन बात यहीं तक समाप्त नहीं होती अनियंत्रित सुअरों का झूंड मस्जिदों मे भी घुस रहा है जिस पर नगर वासियों नें आपत्ती जताते हुए स्थानीय प्रशासन को कई बार लिखित सूचना भी दिया परंतु प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कार्यवाही ना किए जाने से उक्त सुअर मालिकों का मनोबल बढ़ता जा रहा है और बेखौफ घूम रही सुअर फसाद की स्थिति पैदा करने का काम रही है । वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों का कहना है की हम लोग प्रशासन की नीष्क्रीयता से काफी नाराज हैं और अगर प्रशासन ने इस पर अंकुश नहीं लागाया तो हम नगरवासी जिले के उच्च अधिकारीयों से इसकी संवेदनशीलता को बताते हुए इस संबंध में शिकायत करेंगे। प्रशासन चाहे तो मिनटों में इस पर लगाम लगा सकता है परंतु सब जानते हुए की सुअर मस्जिदों में धुस रही है उसके बाद भी कोई ठोस कदम नही उठाने पर नगर वासी प्रश्न उठा रहे हैं ।

नगर वासियों ने इस संबंध में चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी को भी कई बार अवगत कराया परंतु वहां से भी कोई कार्यवाही नहीं हुई ।

और नया पुराने