आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-महराजगंज
आज़मगढ़। दिनांक 31/10/2020 राम पुत्र बासु यादव निवासी ग्राम महाजी देवारा जदीद थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ने थाना महराजगंज पर शिकायत दर्ज करायी कि दिनांक 31.10.2020 को दिन के लगभग 08.30 बजे अभियुक्तगण द्वारा एक राय होकर मेरे मड़यी में आग लगाकर फूँक दिये जिससे मेरी मड़यी में रखा सारा समान व 60000 रू तथा 7 थान जेवर जल गया । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-225/20 धारा 147,436 भादवि बनाम 07 अभियुक्तो के पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियुक्त सुरेन्द्र यादव पुत्र दसई सा0 महाजी देवारा जदीद थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ प्रकाश में आया ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एव वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल कुशल निर्देशन में आज दिनांक 03.11.2020 को प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे के नेतृत्व में उ0नि0 हौसिला सिंह मय हमराहियान द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 225/2020 धारा 147, 436 IPC में विवेचना से प्रकाश में आये आरोपी सुरेन्द्र यादव पुत्र दशई सा0 महाजी देवारा जदीद थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ अपने घर पर मौजूद हैं । उक्त सूचना पर उ0नि0 हौसिला सिंह मय हमराहियान के मौके पर पहुँचकर देखा कि एक व्यक्ति अपने घर के बाहर चारपाई पर बैठा है तथा पुलिस द्वारा एकबारगी घेर कर पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम सुरेन्द्र यादव पुत्र दसई निवासी महाजी देवारा जदीद थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ बताया । अभियुक्त को गिरफ्तारी के सम्बन्ध में अवगत कराकर समय करीब 09.40 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 225/20 धारा 147, 436 भादवि थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।
गिरफ्तार अभियुक्त
सुरेन्द्र यादव पुत्र दसई सा0 महाजी देवारा जदीद थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 हौसिला सिंह मय हमराही थाना महराजगंज जनपद आजमगढ।