आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना मुबारकपुर
आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 03.11.2020 को प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर मय हमराही टीम द्वारा अवैध असलहे की सूचना पर नया रोडवेज बस स्टैण्ड मुबारकपुर के पास से अभियुक्त 1. शादाब पुत्र नेयाज निवासी असाउर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को पुलिस मुठभेड में समय करीब 4.30AM बजे पर गिरफ्तार किया गया । मौके से अंधेरे का लाभ उठाकर 1. रईस पुत्र रियाज अहमद निवासी असाउर थाना मुबारकपुर आजमगढ 2. गुलशेर पुत्र अज्ञात निवासी मोहम्मदपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ फरार हो गये । अभियुक्त शादाब उपरोक्त के कब्जे से एक अदद पिस्टल .32 बोर व 8 अदद जिन्दा कारतूस 0.32 बोर व 1 अदद खोखा कारतूस .32 बोर बरामद बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पूछताछ का विवरण–गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि गांव में पार्टी बन्दी को लेकर नोमान प्रधान व खुर्शीद के मध्य प्रतिद्वन्दिता है ,जिसमें हम लोग खुर्शीद की तरफ से रहते है। बराबर विवाद होता रहता । इसी कारण से मैं अपने पास असलहा रखता हूं । आज आप लोग आ गये और मुझे पकड लिये ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1.शादाब पुत्र नेयाज निवासी असाउर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
पंजीकृत अभियोग
1.मु0अ0सं0235/2020 धारा 307 भादवि थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ ।
2.मु.अ.स.236/2020 धारा 3,25 आयुध अधि. थाना मुबारकपुर जनपद आजममढ।
आपराधिक इतिहास गिरफ्तार अभियुक्त
1. मु.अ.स.487/12 धारा 147,148,149,452,307,308 भादवि थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ ।
2.मु0अ0सं0235/2020 धारा 307 भादवि थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ ।
3.मु.अ.स.236/2020 धारा 3,25 आयुध अधि. थाना मुबारकपुर जनपद आजममढ।
बरामदगी
एक अदद पिस्टल .32 बोर व 8 अदद जिन्दा कारतूस 0.32 बोर व 1 अदद खोखा कारतूस .32 बोर
फरार अभियुक्त
1. रईस पुत्र रियाज अहमद निवासी असाउर थाना मुबारकपुर आजमगढ
2. गुलशेर पुत्र अज्ञात निवासी मोहम्मदपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र मय हमराह थाना मुबारकपुर आजमगढ