आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
नोडल अधिकारी के निर्देशन में अजमतगढ़ ब्लॉक के सबसे अधिक धन खर्च करने वाली ग्राम सभा की जांच।
मौके पर विवाद? कही जांच को प्रभावित करने की सोची समझी चाल तो नहीं।
आज़मगढ़। अजमतगढ़ ब्लॉक के सबसे अधिक सरकारी धन खर्च करने वाली ग्राम सभा अतरकक्षा में आज सीडीओ द्वारा नामित टीम भौतिक सत्यापन करने पहुंची।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अजमतगढ़ ब्लॉक के अतरकच्छा गांव में शासन द्वारा नामित मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी व सिंचाई विभाग के जेई दधिवल तथा अजमतगढ वीडियो इरशाद सोमवार की दोपहर 1:00 बजे गांव में पहुंचे ।
जहां जांच को देखने के लिए लगभग 50 लोग इकट्ठा हो गए ।
ग्रामीणों का आरोप है कि-- प्रधान पक्ष के द्वारा जांच को प्रभावित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से विवाद किया गया, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मौके पर विवाद होता देखकर जांच अधिकारी वहां से वापस चले गए। घायलों में मोहसीन फरहान आलमगीर व बिलाल मुख्य रूप से हैं जिसमें मोहसिन व फरहान की हालत गंभीर है ग्रामीणों द्वारा उन्हें पीएससी अजमतगढ़ पहुंचाया गया जहां से डॉक्टरों ने उन्हें आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया।
वही जांच अधिकारी द्वारा या वीडियो द्वारा कोई तहरीर देर शाम तक नहीं दी गई थी ।
प्रधान द्वारा तहरीर देकर कुछ लोगों को नामजद किया गया है जबकि घायल पक्ष से देर शाम तक कोई तहरीर नहीं पड़ी थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दूसरे पक्ष से कोई तहरीर नहीं आई है पुलिस घटना के बारे में छानबीन कर रही है