Breaking News

त्यौहारों के मद्देनजर जीयनपुर कोतवाली में शांति कमेटी की बैठक सम्पन्न।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। जीयनपुर कोतवाली परिसर में सीओ सगड़ी अजय कुमार यादव की अध्यक्षता में शांति कमेटी की बैठक हुई।
 जिसमें दीपावली और  (सूर्य षष्टी )छठ पूजा की तैयारियों और व्यापारियों की समस्याओं के बारे में पुलिस प्रशासन ने जाना।
 इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष चोरसिया के अनुरोध पर कल धनतेरस के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सड़क से 5 फुट छोड़कर स्टाल टेंट लगाकर दुकानों को सजाने के लिए सहमति बनी ।
 प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर ने उपस्थित लोगों से अनुरोध किया कि आप इस केरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए त्यौहार को मनाएं ।
भीड़ ना होने दें वालंटियर के तौर पर एक कर्मचारी (व्यक्ति) लगाकर भीड़ को खुद नियंत्रित करें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हमारे सीयूजी नंबर पर तुरंत सूचना दें पुलिस आपके सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है।
 इस अवसर पर जीयनपुर कस्बे व्यापारियों सहित बाजार के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

और नया पुराने