Breaking News

विधवा की जमीन को हड़पने की नियत से दबंगों ने किया बेदखल, न्याय दिलाने मैदान में उतरा भारत परिषद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सगड़ी/आज़मगढ़:- भारत परिषद के पूर्वांचल प्रभारी बेचू यादव बुधवार को एसडीएम सगड़ी कार्यालय पहुंचे और पीड़ित विधवा को न्याय दिलाने के लिए एसडीएम की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा को ज्ञापन सौंपा और न्याय की मांग की।
 गुलरी देवी पत्नी स्वर्गीय बलजोर चौहान निवासी सेठाकोली थाना रौनापार को उसके गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने जमीन को हड़पने की नियत से 2015 में जबरन जमीन और घर से बेदखल कर दिया।
पीड़िता तभी से अधिकारियों के दरवाजे खटखटा रही है। लेकिन उसे अभी तक न्याय नहीं मिला ।
थक हारकर कर गुलुरी देवी ने भ्रष्टाचार और अन्याय के विरुद्ध लड़ाई लड़ने वाले संगठन भारत परिषद से पत्रक देकर मदद मांगी।
जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए भारत परिषद पूर्वांचल प्रभारी बेचू यादव ने आज एसडीएम सगड़ी को पत्र देकर पीड़ित महिला को न्याय दिलाने की मांग की और उन्होंने बताया कि- अगर 15 नवंबर तक विधवा के आवासीय पट्टे की जमीन और घर प्रशासन वापस नहीं दिला पाया तो भारत परिषद उसके साथ धरना प्रदर्शन में सहयोग करने के लिए बाध्य होगा ।
जिसकी पूरी जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी।

और नया पुराने